भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने जबरदस्त तरीके से कराई बारिश, देखें वीडियो

Ujjaval
WWE दिग्गज द ग्रेट खली का मजेदार वीडियो
WWE दिग्गज द ग्रेट खली का मजेदार वीडियो

The Great Khali: WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने हाल ही में एक मजेदार वीडियो डाली है। उन्होंने इस वीडियो द्वारा सभी फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है। दरअसल, इस वीडियो में दिखाया जाता है कि द ग्रेट खली बारिश ला सकते हैं। द ग्रेट खली लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इस तरह की पोस्ट डालते रहते हैं।

Ad

WWE के पूर्व भारतीय सुपरस्टार द ग्रेट खली ने पोस्ट की शानदार वीडियो

द ग्रेट खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वो मुख्य रूप से इंस्टाग्राम पर वीडियोस डालते रहते हैं। वो यहां अपने निजी जीवन और रेसलिंग अकेडमी से जुड़ी चीज़ें पोस्ट करते हैं वहीं कई बार वो फनी चीज़ें भी डाल देते हैं। हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ी एक मजेदार वीडियो को पोस्ट करके फैंस का दिल जीता।

इस वीडियो में दिखाया जाता है कि 'टॉम एंड जैरी' कार्टून का कैरेक्टर टॉम गूगल पर सर्च करता है कि 'एक व्यक्ति बारिश कैसे ला सकता है?' इसके बाद खली देखने को मिलते हैं जहां वो पोज देते हैं। इसी वजह से बदल गरजने लगते हैं और तूफान आ जाता है।

बाद में खली दो बॉटल्स को टकराते हैं और ऐसा दिखाया जाता है कि इसकी वजह से सभी जगह बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। बाद में दिखाया गया कि खली को नहाने के लिए जितना पानी लगता है, उतने में बाढ़ आ सकती है। खली ने कैप्शन में लिखा,

"देखा! कैसे बारिश करा दी मैंने "

यह रहा खली का वीडियो:

Ad

यह वीडियो सही मायने में काफी मजेदार थी और बैकग्राउंड में चल रहे गाने ने इसे ज्यादा बेहतर बना दिया। खली अपने जबरदस्त साइज और रेसलिंग स्टाइल की वजह से WWE में जाने जाते थे। साथ ही वो अपने WWE करियर के अंतिम समय के दौरान कॉमेडी गिमिक में भी दिखते थे। वो सोशल मीडिया पर भी इसी तरह की छवि बना चुके हैं। उम्मीद है कि आगे भी खली इसी तरह की मजेदार चीज़ें डालते हुए फैंस का मनोरंजन करते रहेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications