Dilsher Shanky: भारतीय WWE सुपरस्टार दिलशेर शैंकी (Dilsher Shanky) बहुत लंबे समय से रिंग में नज़र नहीं आए। ब्लू ब्रांड में इस समय वो काम कर रहे हैं लेकिन उनके लिए शायद कंपनी के पास प्लान नहीं है। कुछ महीने पहले जिंदर महल (Jinder Mahal) और शैंकी टैग टीम डिवीजन में अच्छा काम कर रहे थे लेकिन अचानक इन्हें गायब कर दिया गया। हालांकि सोशल मीडिया पर शैंकी एक्टिव रहते हैं।WWE सुपरस्टार शैंकी का नया वीडियो आया सामनेइस बार शैंकी ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो अपना अपलोड किया है। एक अलग लुक में वो दिख रहे हैं। उन्होंने पगड़ी पहनी है और बहुत ही स्मार्ट वो लग रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने डू यू नो मैं तेरे उत्ते किन्ना मर्दा गाना भी लगाया है। शर्ट पहने हुए शैंकी किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहे हैं। View this post on Instagram Instagram Postकुछ महीने पहले विंस मैकमैहन ने WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। अब ट्रिपल एच के पास कंपनी की पूरी जिम्मेदारी आ गई। ट्रिपल एच अच्छा काम कर रहे हैं और उनके काम से सभी खुश है। बहुत बदलाव अब WWE में आ गया है। कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की वापसी हो गई। एक चीज़ ये भी रही कि कुछ सुपरस्टार्स का पुश खत्म कर दिया गया है। इस लिस्ट में भारतीय सुपरस्टार वीर महान भी है। वीर को अब NXT में डाल दिया गया है।शैंकी और जिंदर महल के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ समय पहले शैंकी के गिमिक में भी बदलाव किया गया था। ऐसा लगा था कि WWE ने शैंकी और जिंदर के बीच स्टोरीलाइन तैयार की थी। शैंकी की वजह से जिंदर को कुछ मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा था। एक कॉमेडियन गिमिक में वो दिख रहे थे। इस बात से महल भी गुस्सा रहते थे। अब ये सब खत्म कर दिया गया है। आलम ये हैं कि दोनों सुपरस्टार्स ब्लू ब्रांड में दिख ही नहीं रहे हैं। अब देखना होगा कि शैंकी की वापसी रिंग में कब होगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।