भारतीय WWE Superstar ने पोस्ट की जबरदस्त वर्कआउट वीडियो, शानदार संदेश देकर जीता फैंस का दिल

Ujjaval
भारतीय WWE सुपरस्टार ने पोस्ट की जबरदस्त वीडियो
भारतीय WWE सुपरस्टार ने पोस्ट की जबरदस्त वीडियो

Sanga: भारतीय WWE सुपरस्टार सौरव गुर्जर उर्फ सांगा (Saurav Gurjar aka Sanga) के नाम से सभी फैंस परिचित होंगे। कुछ महीनों पहले ही उनका मेन रोस्टर डेब्यू देखने को मिला था। वो इंडस शेर (Indus Sher) के साथ मेन रोस्टर पर आए थे और उन्हें जितने मौके मिले हैं, उन्होंने फैंस का दिल जीता है। अब सांगा ने एक शानदार वीडियो डालकर फैंस का ध्यान खींचा।

भारतीय सुपरस्टार सांगा ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वर्कआउट से जुड़ी वीडियो डाली। वो यहां अपने कंधों को ट्रेंड करते हुए नज़र आ रहे हैं। उन्होंने इस बेहतरीन वीडियो के साथ कैप्शन द्वारा अपने फैंस को मोटिवेट करने की पूरी कोशिश की। सांगा ने अपनी पोस्ट में WWE दिग्गज जॉन सीना के Never Give Up कोट का उपयोग हैशटैग में किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा,

"यदि जिंदगी की दौड़ में कभी ठोकर खाकर गिर जाओ, तो फिर से उठो, फिर से चलो और सब भूलकर फिर से दौड़ो। जय हिंद!"

आप नीचे भारतीय रेसलर सांगा का यह खास ट्वीट देख सकते हैं:

सांगा साफ तौर पर सभी को यह बताना चाह रहे हैं कि अगर जीवन में असफलता मिलती है, तो फिर हटने के बजाय दोबारा कोशिश करनी चाहिए। सांगा ने अपने करियर में काफी मेहनत की है और इसी वजह से वो अभी WWE जैसी बड़ी कंपनी का हिस्सा हैं। वो अपने अनुभव को इस तरह साझा करके जरूर सभी फैंस को प्रेरणा देने का अच्छा काम कर रहे हैं।

WWE के भारत में होने वाले लाइव इवेंट में Sanga आएंगे नज़र?

WWE का भारत में Superstar Spectacle लाइव इवेंट अगले महीने देखने को मिलने वाला है। यह शो हैदराबाद में 8 सितंबर 2023 को देखने को मिलेगा। कई सारे Raw सुपरस्टार्स को शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है। इसमें सांगा का नाम भी मौजूद है। उनके अलावा वीर महान, जिंदर महल और शैंकी जैसे फेमस भारतीय रेसलर्स को भी एडवर्टाइज किया गया है।

अभी तक मैच कार्ड का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, जल्द ही WWE इसे लेकर घोषणा कर सकता है। सांगा और वीर जरूर किसी टॉप टीम के खिलाफ इन-रिंग एक्शन में नज़र आ सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now