Sanga: भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा (Sanga) सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वो भारतीय पर्वों से जुड़ी पोस्ट डालकर सभी को बधाई देते हैं। आज पूरे देश में त्योहार का माहौल है। श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन देखने को मिला है। इसी अवसर पर भारतीय स्टार ने फैंस को खास मैसेज दिया।भारतीय WWE सुपरस्टार सांगा ने खास मौके पर एक जबरदस्त वीडियो साझा की। वो इसमें झंडा लहराते हुए दिख रहे हैं और उन्होंने एक शानदार सॉन्ग का उपयोग किया। सांगा ने कैप्शन में राम की प्राण प्रतिष्ठा की सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा,"आज अयोध्या में राम जन्म भूमि के नवीन, विशाल और भव्य मंदिर में प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा की संपूर्ण विश्व को बधाई। प्रभु श्री राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। जय श्री राम"आप नीचे सौरव गुर्जर की इंस्टाग्राम पोस्ट देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के आखिरी एपिसोड में भारतीय सुपरस्टार की मदद करते हुए नज़र आए SangaWWE Raw के आखिरी एपिसोड में जिंदर महल और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। महल इस मैच में इंडस शेर को अपने साथ लेकर आए थे। मैच की शुरुआत से ही सांगा और वीर महान ने दखल देना शुरू कर दिया। उन्होंने भारतीय सुपरस्टार जिंदर महल को जीत दिलाने में काफी मदद की।अंत में उन्होंने सैथ रॉलिंस पर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट से हमला भी कर दिया। इन सभी चीज़ों के बावजूद महल विरोधी को पिन करने में सफल नहीं हुए। सैथ रॉलिंस ने महल पर स्टॉम्प लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। सांगा ने अपने साथी को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो सफल रहे।साफ तौर पर फैंस महल और उनके साथियों के काम से प्रभावित नज़र आए। आने वाले समय में इंडस शेर को बतौर टैग टीम WWE द्वारा काफी अच्छा पुश मिल सकता है। सांगा और वीर में Raw टैग टीम डिवीजन पर राज करने का टैलेंट है। फैंस जरूर चाहेंगे कि लगातार इंडस शेर को टीवी टाइम दिया जाए।