भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने शेयर किया मजेदार वीडियो, फेमस सिंगर पर्मिश वर्मा के साथ उनके गाने पर झूमते आए नजर

द ग्रेट खली को अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली थी
द ग्रेट खली को अपने WWE करियर के दौरान काफी सफलता मिली थी

WWE में भारत का नाम रौशन करने वाले द ग्रेट खली (The Great Khali) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और द ग्रेट खली अक्सर ही इंस्टाग्राम पर किये गए अपने पोस्ट्स की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने हाल ही में एक बार फिर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। बता दें, इस वीडियो में द ग्रेट खली, मशहूर सिंगर पर्मिश वर्मा (Parmish Verma) के साथ एक गाड़ी में बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं।

Ad
Ad

इस वीडियो में द ग्रेट खली ना केवल गाड़ी में पर्मिश वर्मा के साथ बैठे हुए थे बल्कि वो पर्मिश वर्मा का एक गाना गुनगुनाते हुए झूम रहे थे। वहीं, पर्मिश वर्मा केवल कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे थे और ऐसा लग रहा है कि पर्मिश वर्मा को द ग्रेट खली का यह अंदाज काफी पसंद आया। बता दें, द ग्रेट खली ने इस वीडियो के कैप्शन में पर्मिश वर्मा को अपना दोस्त बताया था और ऐसा लग रहा है कि खली, पर्मिश वर्मा को काफी अच्छे से जानते हैं।

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली WrestleMania में रोमन रेंस का सामना करने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं

Ad

कुछ समय पहले WWE Now India की तरफ से द ग्रेट खली का इंटरव्यू लिया गया था। इस इंटरव्यू के दौरान द ग्रेट खली से पूछा गया कि वो WrestleMania में किस सुपरस्टार का सामना करना चाहेंगे। इस प्रश्न के जवाब में द ग्रेट खली ने शोज ऑफ शोज में रोमन रेंस का सामना करने की इच्छा जाहिर की थी।

देखा जाए तो फैंस को द ग्रेट खली का रोमन रेंस के खिलाफ मैच होेते हुए देखना काफी पसंद आएगा और यह किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा। हालांकि, अब द ग्रेट खली WWE का हिस्सा नहीं रहे इसलिए इस बात की संभावना काफी कम है कि उन्हें भविष्य में रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलेगा।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications