Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और मौजूदा रोस्टर का हर कोई सुपरस्टार ट्राइबल चीफ के खिलाफ उनकी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए लड़ना चाहता है। इस कड़ी में अब भारतीय सुपरस्टार वीर महान (Veer Mahaan) का नाम भी जुड़ गया है और उन्होंने फैंस से खास मांग की है।वीर महान ने हाल ही में स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी को खास इंटरव्यू दिया और इस दौरान उन्होंने कहा कि रेंस से सामना करने के लिए फैंस की अहम भूमिका रहेगी और उन्हें अमेरिका तक अपनी आवाज उठानी पड़ेगी। Superstar Spectacle के दौरान उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि फैंस बिल्कुल भी गलत नहीं हैं और उनका सपना बिल्कुल सही है। मैं भी रोमन रेंस के खिलाफ मैच का इंतजार कर रहा हूं। यह भी कहना चाहूंगा कि फैंस की आवाज में बहुत ताकत है और अगर वो चाहेंगे तो यह जरूर होगा। वो अगर अपनी आवाज अमेरिका में WWE तक पहुंचाएंगे तो रोमन रेंस के खिलाफ मैच जरूर होगा। रोमन रेंस से अगर मेरा मुकाबला भारत में होता है तो फैंस के साथ मेरा सपना भी पूरा हो जाएगा। यह जरूर होना चाहिए।"वीर महान और रोमन रेंस ऐसा मुकाबला है, जिसे हर एक भारतीय जरूर देखना चाहेगा। वीर खुद भी यह मैच लड़ना चाहते हैं। देखना होगा कि भारतीय फैंस की आवाज WWE तक पहुंचती है या नहीं और आखिर कब दोनों स्टार्स के बीच मुकाबला देखने को मिलता है। इस बीच रोमन रेंस को वर्ल्ड चैंपियन बने हुए 1100 से ज्यादा दिन हो गए हैं और हर कोई यह सोच रहा है कि आखिर उनकी बादशाहत कौन खत्म करेगा। View this post on Instagram Instagram Postभारतीय सुपरस्टार ने इसे लेकर अपना पक्ष रखा है और उन्होंने भी साफ किया कि भविष्य में क्या होगा यह कहना मुश्किल। वीर ने कहा,"यह कहना बहुत मुश्किल है कि कौन किसे हराएगा। जैसे भविष्य के बारे में जानते नहीं है कि क्या होने वाला है। WWE में बड़े-बड़े महारथी हैं और कब कौन किसे हरा दे यह किसी को नहीं पता।"भारतीय WWE सुपरस्टार Veer Mahaan ने की John Cena की जमकर तारीफइसी इंटरव्यू के दौरान वीर महान ने दिग्गज सुपरस्टार जॉन सीना और रे मिस्टीरियो की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि यह दोनों लैजेंड हैं और इन दोनों के साथ रिंग शेयर करना उनके लिए गर्व की बात है। इसके अलावा उन्होंने इंडस शेर के भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि जैसा अभी चल रहा है वैसे ही चलता रहा तो निश्चित ही वो और सांगा अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियन जरूर बनेंगे। View this post on Instagram Instagram Post