चोट के कारण एक्शन से दूर चल रहे पूर्व WWE चैंपियन आए नज़र, The Undertaker समेत Superstars के साथ शेयर किया खास मोमेंट

..
WWE दिग्गज काफी समय बाद नज़र आए
WWE दिग्गज काफी समय बाद नज़र आए

Sheamus: पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस (Sheamus) लंबे समय से WWE प्रोग्रामिंग से गायब चल रहे हैं। वो आखिरी बार हॉल ऑफ फेमर ऐज (Edge) के खिलाफ 18 अगस्त को हुए स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में दिखे थे। कई लोगों का मानना है कि वो चोटिल हैं।

शेमस के प्रोग्रामिंग से दूर रहने के बाद से WWE में कई बदलाव हो चुके हैं। ऐज अब AEW का हिस्सा बन चुके हैं। रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक अब WWE में लंबे समय बाद कंपनी में वापस आ चुके हैं। इसके अलावा शेमस के खुद के ग्रुप द ब्रॉलिंग ब्रूट्स में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि रिज हॉलैंड अब ग्रुप से अलग हो रहे हैं।

WWE के साथ हाल ही में डील साइन करने वाली पूर्व TBS चैंपियन जेड कार्गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटो शेयर किए थे। वो Big 12 Championship में कई टॉप स्टार्स के साथ दिख रही थी। हॉल ऑफ फेमर अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैक्कूल, ड्रू मैकइंटायर, सामंथा इरविन भी वहां मौजूद थे। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस भी इस सभी के साथ दिख रहे हैं।

आप जेड कार्गिल का पोस्ट यहां देख सकते हैं, जिसमें उन्होंने लिखा,

"कल Big 12 Championship गेम कई दिग्गजों के साथ "

पूर्व WWE चैंपियन शेमस ने The Bloodline ग्रुप पर अपनी राय सामने रखी

पिछले कुछ समय से शेमस कंधे की चोट के कारण प्रोग्रामिंग से बाहर हैं। ब्लडलाइन लंबे समय से पूरी प्रोग्रामिंग के केंद्र पर है। कई बार शेमस, ब्लडलाइन के खिलाफ लड़ते हुए भी दिखे हैं। Daily Mail के साथ हुए इंटरव्यू में आयरिश स्टार ने ब्लडलाइन ग्रुप के बारे में कहा,

"बिल्कुल इससे उन्हें (रोमन रेंस) बहुत फायदा होगा। हेमन और उनके साथी परिवार को वह कहानियां बताएंगे। जैसा मैं पहले कह चुका हूं कि रोस्टर में कई लोग ऐसे हैं, जो यही सब कर सकते हैं। मैं किसी को दूर नहीं कर रहा हूं। बस मैं बता रहा हूं।"

अब देखना होगा कि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन शेमस कब तक प्रोग्रामिंग पर वापसी करते हैं। निश्चित ही उनके ग्रुप द ब्रॉलिंग ब्रूट्स में कुछ बड़े बवाल देखने मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now