WWE में इतिहास रचने वाले फेमस Superstar की चोट को लेकर बड़ा अपडेट, फैंस के लिए बुरी खबर, कब तक होगी रिंग में वापसी?

Ujjaval
WWE स्टार टायलर बेट को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)
WWE स्टार टायलर बेट को लेकर अपडेट (Photo: WWE.com)

Tyler Bate Not Returning in 2024: WWE रोस्टर समय के साथ काफी बदल रहा है। लगातार नए स्टार्स की कंपनी में एंट्री हो रही है कई सारे स्टार्स मेन रोस्टर पर तहलका मचा रहे हैं। इसी बीच एक पूर्व NXT UK चैंपियन के फैंस के लिए बुरी खबर आ रही है। वो चोट के कारण एक्शन से दूर हो गए थे और अब इस साल उनकी वापसी के कोई चांस नहीं है।

Ad

न्यू कैच रिपब्लिक टीम की शुरुआत इस साल के शुरुआती समय में हुई थी। इसी के साथ टायलर बेट मेन रोस्टर पर आए थे और वो पीट डन के साथ टैग टीम के साथ तौर पर अच्छा काम कर रहे थे। 2 जून 2024 को NXT के एक एपिसोड में टायलर बेट को पेक्टोरल मसल में चोट आई और इसी वजह से उन्हें एक्शन से दूर होना पड़ा।

WWE ने इसका ऐलान Raw के एक एपिसोड में किया था और बताया कि टायलर बेट थोड़े समय तक एक्शन से दूर होंगे। Fightful Select ने एक नई रिपोर्ट सामने रखी है और बताया है कि बेट की सीधा 2025 में वापसी की उम्मीद लगाई जा सकती है। इसका सीधा अर्थ है कि 2024 के बचे हुए महीनों में बेट की रिंग में वापसी नहीं हो पाएगी।

टायलर बीत संभावित तौर पर 2025 के Royal Rumble या WrestleMania 41 सीजन के दौरान दोबारा एक्शन में नज़र आ सकते हैं। टॉर्न पेक की चोट के कारण अमूमन स्टार्स को 6 से 12 महीनों तक एक्शन से दूर होना पड़ता है। बेट को भी शायद इतने ही समय तक का इंतजार अपने इन-रिंग रिटर्न के लिए करना होगा।

youtube-cover
Ad

WWE में टायलर बेट ने कई बार इतिहास रचा है

टायलर बेट WWE इतिहास के पहले NXT UK चैंपियन थे। उन्होंने यह अनोखा कारनामा WWE में आने के बाद तुरंत बाद ही कर दिया था। इसके अलावा टायलर बेट और ट्रेंट सेवन वो पहले सुपरस्टार, थे जो NXT और NXT UK दोनों की टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल हुए थे। बेट एकमात्र स्टार हैं, जिन्होंने दो बार यूनाइटेड किंगडम टाइटल पर कब्जा किया हुआ है। वो WWE इतिहास के आखिरी NXT UK चैंपियन भी हैं।

youtube-cover
Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications