WWE Raw का एपिसोड इस बार शानदार रहा। ऑफ एयर होने के बाद भी फैंस को कमाल की चीज़ इस बार देखने को मिली। एरीना के डिजाइन को बदल दिया गया। रेड ब्रांड के एरीना को ब्लू ब्रांड में चेंज कर दिया गया। ये अलग तरह की चीज़ कंपनी ने इस बार की। Raw के एपिसोड में इस बार काफी कुछ देखने को मिला। मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और एजे स्टाइल्स के बीच मैच हुआ। ऐज ने एजे स्टाइल्स के ऊपर अटैक कर दिया था। DQ के जरिए एजे को जीत मिल गई। शर्त के मुताबिक WWE WrestleMania में अब ऐज का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ नहीं होगा। WWE WrestleMania में जगह ना मिलने के कारण सैथ रॉलिंस काफी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने तोड़फोड़ मचा दी थी। रॉलिंस ने कहा कि अगर उन्हें WWE WrestleMania में जगह नहीं मिली तो अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड वो होने नहीं देंगे।WWE ने एरीना में किया बड़ा बदलाव, देखकर चौंक उठे फैंसलाइव एपिसोड खत्म होने के बाद एरीना को एकदम से बदल दिया गया। पूरे एरीना को ब्लू ब्रांड के डिजाइन में बदल दिया गया। फैंस को इसके बाद टैग टीम मैच देखने को मिला। द उसोज का मुकाबला नाकामुरा और रिक बूग्स के साथ हुआ। Ryan Rooney@VivaLaRooneySmackdown after RAW8:33 AM · Mar 22, 20222Smackdown after RAW https://t.co/LvVAkYPKjtJonny Rockford@JonnyRockfordGuys... I'm confused...#WWERaw?8:36 AM · Mar 22, 20222Guys... I'm confused...#WWERaw? https://t.co/o9yqNh9LS9अगले हफ्ते Raw का एपिसोड भी जबरदस्त होगा। WWE ने इस एपिसोड को शानदार बनाने के लिए पहले से बड़े ऐलान कर दिए। WrestleMania से पहले ये Raw का अंतिम एपिसोड होगा। ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का आमना-सामना इस एपिसोड में होगा। दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इसके अलावा भी WWE ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है। WrestleMania 38 का बिल्डअप इस समय WWE में चल रहा है। रेड ब्रांड में इस हफ्ते भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच देखने को मिले। शो की शुरूआत केविन ओवेंस ने की। केविन ओवेंस ने स्टीव ऑस्टिन के गियर पर एंट्री की। ये देखकर सभी चौंक गए थे। केविन ओवेंस का ये लुक बहुत ही जबरदस्त लग रहा था।