Jacob Fatu Destroys LA Knight: WWE SmackDown का मेन इवेंट इस हफ्ते जबरदस्त रहा। रैंडी ऑर्टन और एलए नाइट का मैच टामा टोंगा और सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से हुआ। मैच में ऑर्टन और नाइट ने जीत हासिल की। इसके बाद जेकब फाटू ने बवाल मचाया। उन्होंने नाइट के ऊपर हमला किया और अपनी ताकत दिखाई। नाइट रिंग में बेबस पड़े हुए थे। वो खुद को नाइट के अटैक से बचा नहीं पाए।SmackDown की शुरुआत में रैंडी ऑर्टन और निक एल्डिस का सैगमेंट हुआ था। वहां सोलो सिकोआ और टामा टोंगा भी आए। दोनों ने ऑर्टन पर अटैक किया। एलए नाइट ने ऑर्टन को आकर बचाया। नाइट ने सिकोआ और लोआ को टैग टीम मैच के लिए चुनौती दी। मेन इवेंट में इनके बीच फिर मैच हुआ। सभी ने अपने प्रदर्शन से फैंस की खूब वाहवाही लूटी। शुरुआत में सोलो और टामा का प्रदर्शन काफी अच्छा था। हमेशा की तरह दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार दिखी। बाद में दोनों के बीच थोड़ा तालमेल की कमी भी नज़र आई। मैच का अंत भी गजब का रहा। रैंडी ऑर्टन और सोलो सिकोआ लड़ते-लड़ते फैंस के बीच से चले गए। रिंग में नाइट ने टोंगा को BFT दिया और पिन करके जीत दर्ज की। मैच के बाद खूंखार स्टार जेकब फाटू ने आकर नाइट पर खतरनाक अटैक किया और मूनसॉल्ट से उनका हाल खराब कर दिया। फाटू काफी गुस्से में दिखे। View this post on Instagram Instagram PostWWE WrestleMania 41 में जेकब फाटू का होगा बड़ा मैचWrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होने वाला है। वहां पर एलए नाइट अपनी यूएस चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद जताई जा रही है। फाटू इस बार चैंपियन बन सकते हैं। अभी तक कंपनी ने उनकी अच्छी बुकिंग की है। आगे भी इसे जारी रखा जाएगा। इस बार वो अपने करियर में पहला सिंगल्स टाइटल जीतकर इतिहास रच सकते हैं। पिछले साल जून में डेब्यू के बाद से फाटू ने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रिंग में अपनी तबाही से वो कई लोगों का बुरा हाल कर चुके हैं। अब तो उनकी सोलो सिकोआ से भी नहीं बन रही है।