WWE के खूंखार रेसलर ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में Roman Reigns की हार का किया दावा, दी खतरनाक धमकी

WWE
WWE सुपरस्टार ने दी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Jacob Fatu Issued Warning To Roman Reigns: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बढ़िया रहा। पॉल हेमन और सोलो सिकोआ के बीच बातचीत हुई। मेन इवेंट में सिकोआ और उनके साथियों ने जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन को हराया। खैर बैकस्टेज जेकब फाटू ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धमकी भरा संदेश भी दिया है। उन्होंने कहा कि वो रोमन को ट्राइबल चीफ के रूप में बिल्कुल एक्नॉलेज नहीं करते हैं।

WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने अपनी नई ब्लडलाइन बनाई। उन्होंने ग्रुप में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को शामिल किया। सिकोआ ने बहुत जल्दी अपने साथियों के साथ मिलकर ब्लू ब्रांड में अपना दबदबा बनाया। SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से इनकी राइवलरी WWE में शानदार चल रही है।

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होने वाला है। SmackDown में इस हफ्ते जिस समय ब्लडलाइन अपने मैच के लिए एंट्री कर रही थी तब जेकब फाटू ने बैकस्टेज एक प्रोमो कट किया। उन्होंने कहा कि रोमन को सोलो हरा देंगे और उसके बाद पूरी दुनिया उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज करेगी। फाटू ने कहा,

मैं कुछ ही सेकेंड में दिखाने वाला हूं कि जब आप एकमात्र ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज नहीं करते हैं तो क्या होता है। Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में में जब रोमन रेंस को सोलो सिकोआ हरा देंगे तो पूरी दुनिया उन्हें एक्नॉलेज करेगी।

WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में होने वाले मैच में कुछ बड़ी चीजें दांव पर होंगी

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच होने वाला ट्राइबल कॉम्बैट मैच बहुत ही जबरदस्त होगा। मुकाबले में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। रोमन ने अभी तक लगातार अपनी खोई हुई चीजों को वापस हासिल करने की कोशिश की है लेकिन सफलता नहीं मिली। अब उनके पास सुनहरा मौका है। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सोलो ने कहा कि अगर रेंस हारते हैं तो फिर पॉल हेमन हमेशा के लिए उनके वाइजमैन बन जाएंगे। कई मुश्किलों का सामना रोमन को आगामी ऐतिहासिक मुकाबले में करना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications