Jake Paul: WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और लोगन पॉल (Logan Paul) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। इस मैच में फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। अब एक और खास बात सामने आ रही है कि इस मैच को देखने लोगन पॉल के भाई जेक पॉल (Jake Paul) भी जा सकते हैं। जेक पॉल ने खुद इस बात के संकेत दिए है। WWE Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच होगा बहुत बड़ा मुकाबला5 नवंबर को WWE Crown Jewel 2022 का आयोजन सऊदी अरब में होगा। ये मैच बहुत ही तगड़ा होगा। दरअसल WWE ने लास वेगास में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। यहां पर ट्रिपल एच ने ऐलान किया कि Crown Jewel 2022 में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच मुकाबला होगा। अब इस स्टोरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया जाएगा। फैंस को इस राइवलरी में बहुत मजा आएगा और कुछ सरप्राइज भी देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा सरप्राइज सऊदी अरब जाकर जेक पॉल भी दे सकते हैं। इस मैच के ऐलान के बाद जेक पॉल ने ट्विटर पर मजेदार बात कही। उन्होंने कहा, लोगन पॉल कुछ भी संभव होने की परिभाषा है। 2 ही मैच WWE में उनके हुए और उन्होंने चैंपियनशिप के लिए चैलेंज कर दिया। मैं इस मैच को देखने के लिए सऊदी अरब जा सकता हूं। Jake Paul@jakepaulLogan is the definition of anything is possible. 2 matches in WWE and he’s challenging for the belt. I might have to come to Saudi Arabia for this. twitter.com/WWE/status/157…WWE@WWEIt's on at #WWECrownJewel on Saturday, November 5 as @LoganPaul challenges @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Championship!UPDATES: wwe.me/cj2022tw@peacock @WWENetwork7931283It's on at #WWECrownJewel on Saturday, November 5 as @LoganPaul challenges @WWERomanReigns for the Undisputed WWE Universal Championship!UPDATES: wwe.me/cj2022tw@peacock @WWENetwork https://t.co/eW40n0jiISLogan is the definition of anything is possible. 2 matches in WWE and he’s challenging for the belt. I might have to come to Saudi Arabia for this. twitter.com/WWE/status/157…जेक पॉल अगर वहां रहेंगे तो फिर आप सोच सकते हैं कि रिंग में क्या होगा। रोमन रेंस के साथ द उसोज, पॉल हेमन, सिकोआ और सैमी जेन होंगे। द ब्लडलाइन इस मैच में दखल जरूर देगा। रोमन रेंस के हर मैच में ब्लडलाइन ने दखलअंदाजी दी है। अगर ब्लडलाइन रिंग में आएगा तो फिर अपने भाई की मदद करने जेक पॉल भी रिंग में उतर सकते हैं। रिंग में एंट्री कर जेक पॉल बहुत बड़ा सरप्राइज अपने फैंस को देंगे। iBeast@ibeastIess@jakepaul @731blazer stay away please135@jakepaul @731blazer stay away pleaseWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।