Jeff Cob Makes WWE Debut: WWE बैकलैश (Backlash 2025) इवेंट काफी शानदार रहा। इस शो में एक बड़ा डेब्यू भी देखने को मिला। काफी समय से पूर्व NJPW स्टार जैफ कॉब (Jeff Cobb) के डेब्यू की खबर आ रही थी। आखिर उन्होंने WWE में ऑफिशियल तौर पर एंट्री कर ली और चैंपियन जेकब फाटू को जीत दिलाने में बहुत अहम किरदार निभाया। जेकब फाटू Backlash 2025 में यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप दांव पर लगाते हुए दिखाई दिए। उनका सामना फैटल 4 वे मैच में ड्रू मैकइंटायर, एलए नाइट और डेमियन प्रीस्ट से देखने को मिला। चारों ही तगड़े स्टार्स हैं और इसी वजह से किसी ने भी हार नहीं मानी। यह मैच लंबा चला और उन्होंने बढ़िया मूव्स का उपयोग किया। View this post on Instagram Instagram Postअंत में ड्रू मैकइंटायर और डेमियन लड़ते हुए फैंस के बीच चले गए। इसी बीच प्रीस्ट ने मैकइंटायर को टेबल पर साउथ ऑफ हैवन्स मूव दिया। इसी के चलते दोनों धराशाई हो गए। रिंगसाइड पर एलए नाइट के पास मोमेंटम था और वो फाटू को टेबल पर एल्बो ड्रॉप देने वाले थे। सोलो सिकोआ ने आकर जेकब को बचाया। अगले ही पल पूर्व NJPW स्टार जैफ कॉब ने डेब्यू किया और नाइट को रिंग पोस्ट में धकेला। उन्होंने क्रॉसबॉडी मूव भी लगाया। फाटू यह देखकर हैरान थे लेकिन उन्होंने नाइट को मूनसॉल्ट देकर पिन करते हुए धमाकेदार जीत अपने नाम कर ली। इसी के साथ जेकब यूएस चैंपियन बने रहे और कॉब ने आते ही अपना प्रभाव छोड़ा। View this post on Instagram Instagram PostWWE में सोलो सिकोआ नया फैक्शन तैयार कर रहे हैं?पिछले साल सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा, जेकब फाटू और टांगा लोआ को अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने नए ब्लडलाइन को तैयार किया था। इस ग्रुप ने खूब तबाही मचाई। अभी इस फैक्शन के टामा और टांगा, दोनों चोटिल हैं और जेकब अब सोलो की बात नहीं सुनते हैं। इसी वजह से शायद सोलो ने नया फैक्शन तैयार करने के बारे में सोचा है। अगर जेकब आगे भी सिकोआ की बात नहीं सुनते हैं, तो वो उन्हें धोखा दे सकते हैं। वो जैफ कॉब और वापसी करने वाले टोंगा ब्रदर्स के साथ नए फैक्शन को तैयार कर सकते हैं। फैंस यह चीज देखना पसंद करेंगे।