WWE के 2 पूर्व चैंपियन की होने वाली है जल्द वापसी, बड़ी जानकारी आई सामने

Ankit
W WE
W WE

WWE में काफी सारे सुपरस्टार्स चोटिल होते हैं जिसके बाद उन्हें ब्रेक पर भेजा जाता है। हालांकि कभी कभी चोट इतनी गंभीर हो जाती है कि रेसलर्स का करियर खत्म हो जाता है। अब ताजा रिपोर्ट्स में पता चला है कि पूर्व चैंपियन जैफ हार्डी और पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन नाया जैक्स रिंग में जल्द आने वाले हैं।

Ad

ये भी पढ़ें-जॉन सीना की धमाकेदार वापसी और WrestleMania के लिए हुए बड़े ऐलान के बाद आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

रेसलिंग के दिग्गज जानकार डेव मैल्टजर ने जैफ हार्डी और नाया जैक्स पर जानकारी दी। उन्होंने साशा बैंक्स के बारे में भी बोला लेकिन इस हफ्ते की स्मैकडाउन में उनकी वापसी हो गई हैं और उन्होंने बेली के साथ मिलकर नेओमी और लेसी इवांस के खिलाफ मुकाबला भी किया है।

मैल्टजर ने बताया कि जैफ हार्डी को स्मैकडाउन के बैकस्टेज देखा गया है और वो जल्द वापसी करने वाले हैं। जैफ की पिछले साल घुटनों की सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उन्हें WWE से ग्रीन सिंग्नल नहीं मिला था लेकिन अब वो फिट हैं।

इसके अलावा मैल्टजर की रिपोर्ट में नाया जैक्स के बारे में बताया गया। नाया जैक्स को रेसलमेनिया 35 के बाद से नहीं देखा गया हैं। पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन जैक्स को दोनों घुटनों की सर्जरी करवानी पड़ी थी जिसके कारण रेसलिंग से ब्रेक लिया गया था। अब नाया जैक्स वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

WWE का अगला पीपीवी एलिमिनेशन चैंबर हैं और उसके बाद रेसलमेनिया 36 होने वाली है। हालांकि दोनों की वापसी अगर हो जाती है तो उनके पास स्टोरीलाइन नहीं होंगी। खैर, अब WWE का पूरा ध्यान रेसलमेनिया पर है और अगर विंस मैकमैहन चाहे तो दोनों सुपरस्टार्स को किसी कहानी में शामिल कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाए

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications