Roman Reigns के टाइटल पर बजी खतरे की घंटी, WWE SummerSlam से पहले दुश्मन ने पुरानी तस्वीर शेयर कर मचाया बवाल

Pankaj
 WWE SummerSlam में होगा जबरदस्त मैच
WWE SummerSlam में होगा जबरदस्त मैच

Roman Reigns: WWE SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच से पहले जे उसो ने अपनी जीत की भविष्यवाणी कर दी है।

रोमन रेंस और जे उसो के बीच राइवलरी इस समय जबरदस्त चल रही है। कंपनी ने इसे शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। पिछले हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने जे उसो की हालत खराब की थी। इससे पहले रेंस और सिकोआ ने जिमी के ऊपर अटैक किया था। इसके बाद से वो अभी तक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए।

मुकाबले से पहले पूर्व टैग टीम चैंपियन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और रोमन रेंस की एक पुरानी तस्वीर साझा की। यह तस्वीर पहले कंपनी ने शेयर की थी, लेकिन उसो ने इसे खुद इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। तस्वीर में उसो लेई पहने नजर आ रहे हैं और उनके बगल में रोमन हैं।

जब रेंस ने Hell in a Cell 2020 में जे उसो को हराया तो उन्हें अफा और सिका अनोई (द वाइल्ड समोअंस) द्वारा एक लेई भेंट की गई। तीन साल पहले हार के परिणामस्वरूप, द उसोज़ ने रेंस को ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार किया था।

जे उसो तस्वीर की अपलोड
जे उसो तस्वीर की अपलोड

जे उसो ने इस तस्वीर को साझा कर बता दिया है कि इस बार वो रेंस को हराएंगे। कुछ रिपोर्ट्स में भी यह कहा गया है कि रेंस की बादशाहत को इस बार जे उसो खत्म करेंगे। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। अभी तक कोई भी उनकी बादशाहत खत्म नहीं कर पाया।

WWE Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस को लगा था तगड़ा झटका

Money in the Bank 2023 में रेंस और सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। वहां पर जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। 1294 दिन बाद रेंस WWE में पिन हुए थे। खैर अब देखना होगा कि इस बार रेंस को हराकर जे उसो उनकी बादशाहत खत्म कर पाएंगे या नहीं। बहुत जल्द फैंस को इस बारे में पता चल जाएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment