3 कारण क्यों Jey Uso का WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनना Roman Reigns के लिए बहुत बड़ा झटका है

WWE
WWE Raw में जे उसो ने रचा इतिहास (Photo: WWE.com)

Reasons Jey Uso Becoming IC Champion Effect Roman Reigns: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने पहली बार अपने करियर में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप हासिल की। मेन इवेंट में उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को हराकर ये सफलता हासिल की। कंपनी में सिंगल्स टाइटल जीतने में जे को 14 साल लग गए। उनकी जीत पर फैंस बहुत खुश दिखाई दिए। हालांकि, अब कंपनी द्वारा कुछ योजनाओं में बदलाव किया जा सकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों जे उसो का चैंपियन बनना रोमन रेंस के लिए के लिए बहुत बड़ा झटका है।

Ad

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस को ब्लडलाइन के खिलाफ जे उसो का साथ मिलना अब मुश्किल है

Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस की राइवलरी इस समय सोलो सिकोआ की नई ब्लडलाइन से चल रही है। रोमन का साथ कोडी रोड्स दे रहे हैं लेकिन दोनों के बीच अभी भी मनमुटाव है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आगे जाकर रेंस को जे उसो का साथ मिल सकता है लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन होने के नाते जे उसो का SmackDown में जाने का कोई मतलब नहीं बनता है। ऐसे में अगर रेंस ने भी सोचा होगा कि उनका भाई ब्लडलाइन के खिलाफ साथ देगा तो उन उम्मीदों पर भी संभावित तौर पर पानी फिर गया है।

#2 WWE में जे उसो के बिना कैसे बनेगी ऑरिजिनल ब्लडलाइन?

Ad

Survivor Series 2024 में नई ब्लडलाइन और ऑरिजिनल ब्लडलाइन के बीच एक वॉरगेम्स मैच की संभावना जताई जा रही है। रोमन रेंस ने जरूर सोचा होगा कि वो द उसोज़ के साथ मिलकर नई ब्लडलाइन का सामना करेंगे लेकिन अब इस पर भी ग्रहण लग सकता है।

आप सभी को पता है कि ऑरिजिनल ब्लडलाइन तब बनेगी जब उसमें द उसोज़ शामिल होंगे। रोमन ने अगर अपने पुराने गुट को एक साथ लाने का प्लान बनाया होगा तो अब उन्हें बड़ा झटका लग सकता है। रेंस और उसोज़ का रीयूनियन काफी मुश्किल यहां से दिख रहा है।

#1 रोमन रेंस को WWE सुपरस्टार जे उसो को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होगा

Ad

ऑरिजिनल ब्लडलाइन की बात करें तो उसमें सिर्फ जे उसो मौजूदा चैंपियन हैं। इसका मतलब है कि अब उनका आत्मविश्वास उच्च स्तर पर होगा। हो सकता है कि वो रोमन रेंस की बात भी ना सुनें। रेंस अगर उनसे बात भी करना चाहें तो ये काम काफी मुश्किल होगा।

जे उसो अब रोमन रेंस को चैंपियनशिप का हवाला देकर उनके ऊपर हावी हो सकते हैं। ऐसे में जे को कंट्रोल करना अब रेंस के लिए काफी कठिन होगा। आप सभी को पता है कि रोमन और जे के बीच भी तगड़ी प्रतिद्वंदिता रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications