WWE Night of Champions में Jimmy Uso द्वारा Roman Reigns को धोखा देने के बाद Jey Uso की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE Night of Champions में हुआ बड़ी घटना
WWE Night of Champions में हुआ बड़ी घटना

Jimmy Uso: WWE Night of Champions के मेन इवेंट में जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। जिमी उसो (Jimmy Uso) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को धोखा देते हुए उन्हें दो जबरदस्त किक मारी। जे उसो ने उन्हें बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माने। हालांकि अब जे उसो (Jey Uso) की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन के साथ हुआ। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मैच बहुत ही शानदार चल रहा था लेकिन द उसोज़ ने रिंगसाइड में केविन के ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद रिंग के अंदर भी सैमी ज़ेन की हालत खराब की। जे और जिमी ने गलती से सोलो सिकोआ को भी किक मार दी। ये देखकर रोमन रेंस को गुस्सा आ गया और उन्होंने दोनों को धक्का दिया।

ये चीज जिमी उसो सहन नहीं कर पाए और उन्होंने रोमन रेंस को जबरदस्त किक मार दी। जे उसो ये देखकर हैरान हो गए थे और उन्होंने जिमी को बहुत समझाया लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने एक और किक रेंस को मार दी। एरीना में मौजूद फैंस भी हैरान हो गए थे। इसका फायदा केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को मिला। दोनों ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

जे उसो ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने WWE इंस्टाग्राम पोस्ट पर टिप्पणी की, जिसमें जिमी और रेंस के बीच विवाद की तस्वीरें शामिल थी। उन्होंने कंपनी से बड़ी मांग करते हुए कहा कि इन तस्वीरों को हटा दिया जाए।

WWE Smackdown में Roman Reigns करेंगे एंट्री

Smackdown का इस हफ्ते का एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहेगा। रोमन रेंस ने हाल ही में चैंपियन के रूप में अपने हजार दिन पूरे किए। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में अब वो इस चीज का जश्न मनाएंगे। इससे पहले अब चर्चा द उसोज़ को लेकर भी होगी। जिमी और जे को लेकर वो क्या फैसला लेंगे ये देखने वाली बात होगी। आने वाले कुछ हफ्ते अब बहुत ही मजेदार होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications