WWE Raw में Roman Reigns के भाई बने एक-दूसरे के जानी दुश्मन, Royal Rumble विजेता ने भी एंट्री कर बिखेरा जलवा

WWE Raw के एपिसोड में हुआ शानदार सैगमेंट
WWE Raw के एपिसोड में हुआ शानदार सैगमेंट

Jey Uso: WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाइयों जे उसो (Jey Uso) और जिमी उसो (Jimmy Uso) का आमना-सामना हुआ। जे ने अपने जुड़वा भाई जिमी से खास निवेदन किया लेकिन चीजें खराब हो गईं। इसके बाद रिंग में तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला।

Ad

जे उसो ने इस हफ्ते शो की शुरूआत की, उन्होंने जिमी उसो को बुलाया। जिमी और सोलो सिकोआ ने फैंस के बीच से एंट्री की। जे उसो ने इसके बाद जिमी से कहा कि वो उन्हें बहुत याद करते हैं। जे ने अपने भाई से वापस आने की बात भी कही।

Ad

जिमी ने इसके बाद जे से कहा कि उन्होंने उन्हें कभी नहीं छोड़ा था। साथ ही जिमी ने ये भी कहा कि उन्होंने हमेशा जे की मदद की। जिमी ने इसके बाद जे की कुछ उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि जे को देखकर उनका दिल दुखा है। जिमी ने ये भी कहा कि जे के करियर में जो भी खास मोमेंट्स आए वो उनकी वजह से आए।

जे ने जिमी की बातों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे करियर का सबसे बड़ा पल WrestleMania में आएगा, जब मैं आपकी हालत खराब करूंगा। इसके बाद तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला। जे ने जिमी को पंंच लगाया और फिर सिकोआ के ऊपर अटैक करने गए। इसका फायदा जिमी ने उठाया और जे को सुपरकिक मार दी।

जिमी और सिकोआ ने मिलकर इसके बाद जे के ऊपर अटैक किया लेकिन उन्हें बचाने Royal Rumble 2024 के विजेता कोडी रोड्स आए। कोडी ने जिमी और सोलो के ऊपर अपने मूव्स लगाकर दोनों को रिंग के बाहर कर दिया।

Ad

WWE WrestleMania में होगा धमाकेदार मुकाबला

WrestleMania 40 में जिमी उसो और जे उसो के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला होगा। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में जे ने जिमी को चुनौती पेश की थी। इसके बाद SmackDown के एपिसोड में जिमी ने उनकी चुनौती को स्वीकार किया था। इन दोनों की राइवलरी में फैंस को बहुत मजा आएगा। मेनिया के मंच पर जब दो सगे भाइयों के बीच मैच होगा तो फैंस का जोश भी अलग लेवल पर होगा। जिमी का साथ सोलो सिकोआ जरूर देंगे। जे को सिकोआ से भी सतर्क रहना होगा।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications