Bloodline के पूर्व सदस्य ने WWE की बड़ी गलती बताते हुए की टिप्पणी, चीज़ें सही करने की मांग की

Ujjaval
WWE सुपरस्टार जे उसो ने कंपनी से की बड़ी अपील
WWE सुपरस्टार जे उसो ने कंपनी से की बड़ी अपील

Jey Uso: WWE सुपरस्टार जे उसो (Jey Uso) अब ब्लडलाइन (Bloodline) से अलग हो गए हैं। वो रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा बन गए हैं और कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के साथ नज़र आ रहे हैं। जे उसो और कोडी रोड्स ने स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में अपने टैग टीम टाइटल को ऑस्टिन थ्योरी (Austin Theory) और ग्रेसन वॉलर (Grayson Waller) के खिलाफ रिटेन रखा था। उस मैच की एक क्लिप को लेकर जे उसो ने सवाल खड़े किए हैं।

WWE ने थोड़े समय पहले अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में ग्रेसन वॉलर, जे उसो पर हेडबट लगाने की कोशिश में थे। इसी बीच जे को उस मूव का कोई असर नहीं हुआ और उन्होंने वॉलर पर हेडबट लगाया। WWE ने यहां कैप्शन में लिखा,

"कभी भी एक अनोआ'ई पर हेडबट नहीं लगाना चाहिए।"

आप नीचे WWE की यह सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:

इस पोस्ट पर ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य जे उसो की नज़र गई। उन्होंने वीडियो पर कमेंट (टिप्पणी) करते हुए WWE से कड़ी अपील की। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का नाम अनोआ'ई नहीं, बल्कि फाटू है। उन्होंने WWE को इसे सही करने के लिए कहा।

आप नीचे जे उसो के कमेंट का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

जे उसो के कमेंट का स्क्रीनशॉट
जे उसो के कमेंट का स्क्रीनशॉट

अनोआ'ई और फाटू परिवार इतने सालों से साथ है। इसी वजह से लोगों को उनके आखिरी नाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जे उसो ने इसी कारण फैंस को कमेंट द्वारा चीज़ों में फर्क भी बताया है।

WWE Raw के हालिया एपिसोड में The Bloodline के पूर्व सदस्य Jey Uso अपनी चैंपियनशिप हार गए

youtube-cover

Raw के आखिरी एपिसोड में जे उसो और कोडी रोड्स की अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप जजमेंट डे के खिलाफ दांव पर लगी थी। यह मैच अच्छा रहा लेकिन अंत ने फैंस को चौंकाया। जजमेंट डे ने जिमी उसो के दखल का फायदा उठाकर चीटिंग से जीत दर्ज की और वो इसी के साथ नए चैंपियंस बन गए। जे और कोडी ने थोड़े समय पहले ही टाइटल पर कब्जा किया था और अब वो इन्हें हार गए हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now