WWE द्वारा Roman Reigns को लेकर की गई पोस्ट पर उनके धोखेबाज भाई की आई प्रतिक्रिया, दिया मुंहतोड़ जवाब

..
जे उसो (बाएं) और रोमन रेंस (दायें)
WWE सुपरस्टार जे उसो ने रोमन रेंस को लेकर दी प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) के ग्रुप द ब्लडलाइन (The Bloodline) में चल रहा सिविल वॉर हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है। रेंस और द उसोज़ (The Usos) अब रिंग के बाहर भी एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में ट्राइबल चीफ की पूर्व टैग टीम चैंपियंस के साथ खराब बर्ताव करते हुए एक क्लिप सामने आई थी। अब इस पर जे उसो (Jey Uso) का रिएक्शन सामने आया है।

Ad

द ब्लडलाइन कंपनी के इतिहास के महान ग्रुप्स में से एक रहा है, लेकिन इस साल की शुरूआत से ही इस फैक्शन के मेंबर्स में मतभेद दिखने शुरू हो गए थे। हाल ही में द उसोज़ ने रोमन रेंस को धोखा देते हुए यह साफ कर दिया कि उनके रास्ते अब ट्राइबल चीफ से अलग हैं। वहीं, सोलो सिकोआ अभी भी रेंस के साथ हैं।

WWE के सोशल मीडिया अकाउंट में हाल ही में एक क्लिप शेयर की गई थी, जिसमें रोमन रेंस, द उसोज़ पर नाराज होते हुए गुस्सा निकाल रहे थे। ब्लडलाइन के पूर्व मेंबर और रोमन रेंस के धोखेबाज भाई जे उसो ने इस पर रिएक्शन देते हुए रोमन को जवाब दिया है। उन्होंने इस पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए डस्टबिन का इमोजी डाला है। वो मुंहतोड़ जवाब देते हुए बताना चाह रहे हैं कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

Ad

WWE Money in the Bank में Roman Reigns-Solo Sikoa और The Usos के बीच मैच होगा

ब्लडलाइन की स्टोरीलाइंस को फैंस ने हमेशा ही पसंद किया है। हाल ही में शुरू हुए सिविल वॉर को भी WWE यूनिवर्स का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इस फैक्शन की शुरूआत साल 2020 में हुई थी। जे उसो, रोमन रेंस के साथ इस ग्रुप में जुड़ने वाले पहले मेंबर थे। इसके बाद जिमी और पिछले साल सोलो इस फैक्शन में शामिल हुए थे।

इस ग्रुप के टूटने के बाद WWE ने ऐलान किया था कि Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस- सोलो सिकोआ और द उसोज़ के बीच सिविल वॉर होगा। उसके पहले होने वाले SmackDown में हेड ऑफ द टेबल वापसी करेंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि ट्राइबल चीफ ब्लू ब्रांड में क्या करते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications