जे उसो और रोमन रेंस की स्टोरीलाइन ने पिछले एक महीने बहुत ही कमाल का किया था। हालांकि जे उसो अब रोमन रेंस के साथ आ गए है। एक हफ्ते पहले के एपिसोड में डेनियल ब्रायन के ऊपर जे उसो ने हमला किया था। कायला ब्रैक्सटन के साथ इंस्टाग्राम पर हुए इंटरव्यू में अब जे उसो ने डेनियल ब्रायन से मांफी भी मागी है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स और वो किन बॉलीवुड फिल्मों में अपने रोल से तहलका मचा सकते थेरोमन रेंस को लेकर बड़ा बयानखबरों के मुताबिक रोमन रेंस के लिए WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया है। रोमन रेंस अब नई फैक्शन में नजर आएंगे। जिसमें जे उसो और जिमी उसो शामिल होंगे। कुछ हफ्ते पहले जे उसो ने डेनियल ब्रायन को हराकर सर्वाइवर सीरीज के लिए क्वालिफाई किया था। फिर हील टर्न लेकर वो रोमन रेंस के साथ आए थे। जे उसो ने इस पूरे मामले के बारे में कहा,पिछले कुछ महीनों में जो भी हुआ वो सभी ने देखा। रोमन रेंस के खिलाफ दो पीपीवी में मुझे हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से भी सभी की नजरें टीवी की ओर बढ़ गई। तो लास्ट हफ्ते मेरा एक्शन इसके लिए डेनियल ब्रायन को सॉरी। उऩकी फैमिली से भी मैं सॉरी बोलता हूं।अपनी फैमिली को भी सॉरी बोलता हूं। गलत टाइम पर गलत जगह पर डेनियल ब्रायन आ गए थे। यहां पर उनके अलावा कोई और भी होता तो ऐसा ही होता। मैंने शर्तों को फेस किया। मुझे पता है कि ये चीज कर के मुझे क्या मिलने वाला है। ये एक गेम है जिसे हमें प्ले करना होता है। View this post on Instagram Join @kaylabraxtonwwe as she’s joined by @uceyjucey who speaks for the first time since his brutal attack on Daniel Bryan last week on Friday Night Smackdown. A post shared by WWE (@wwe) on Nov 5, 2020 at 11:12am PSTस्मैकडाउन में रोमन रेंस से बात करने के बाद ही डेनियल ब्रायन पर उन्होंने हमला किया था। और फिर रोमन रेंस के साथ जोड़ी उन्होंने बना ली। पिछले हफ्ते जे उसो का मुकाबला केविन ओवेंस के साथ हुआ था।रोमन रेंस की वजह से ही केविन ओवेंस को जे उसो हरा पाए थे। इस इंटरव्यू में रोमन रेंस के साथ आने को लेकर जे उसो ने कहा, दो साल बाद स्मैकडाउन की ये रात बहुत ही अलग थी। मैं उस पोजिशन पर था जहां उनके अंडर मैं फाइट कर रहा था। पूरी दुनिया का ये ही कहना मैं वहां स्थापित नहीं करता हूं। मैं इस चीज में रन नहीं कर सकता ये सभी का कहना था। अब सभी को वो दे दिया जो पूरी दुनिया देखना चाहती थी अब सभी का ये ही कहना है कि क्यों आपने ऐसा किया? आप लोगों को खुद नहीं पता कि आप क्या चाहते हो। लेकिन मुझे पता है कि मैं अपनी फैमिली के लिए क्या कर सकता हूं और वहीं मैंने किया। ये ही मेरा लक्ष्य था। ये एक प्रोफेशनल रेसलिंग है और यहां सब कुछ होता है। यहां कोई दोस्त नहीं होता है।रोमन रेंस और जे उसो साथ में इस समय स्मैकडाउन में धमाल मचा रहे हैं। ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व विमेंस सुपरस्टार्स जो WWE में वापस आना चाहती हैं और 2 जो किसी हाल में वापसी नहीं करना चाहती