Roman Reigns के भाई की WWE WrestleMania में वर्ल्ड चैंपियन बनने की दहाड़, दिया धमाकेदार संदेश

WWE
फेमस स्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

Jey Uso Sends Message: WWE WrestleMania 41 का समय अब धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है। कंपनी इस मेगा इवेंट की तैयारियों में जुट गई है। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़े मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले के बहुत ही तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है। खैर मुकाबला ऑफिशियल होने के बाद अब उसो ने वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए दहाड़ लगा दी है।

Ad

हाल ही में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में जे उसो ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने अंत में दिग्गज जॉन सीना को एलिमिनेट किया। जे ने इसके बाद अपने WrestleMania 41 प्रतिद्वंदी चुनने में ज्यादा देरी नहीं लगाई। Raw के लेटेस्ट एपिसोड में गुंथर ने जे के ऊपर हमला किया। जे ने बाद में कहा कि वो मेनिया में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। उसके बाद भी दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला।

गुंथर को चुनौती देने के बाद जे उसो ने इंस्टाग्राम पर तीन शब्दों का संदेश साझा किया। उन्होंने द रिंग जनरल को चेतावनी देते हुए कहा,

चलो इसे करते हैं।
Ad

क्या WWE WrestleMania 41 में वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे जे उसो?

पिछले महीने Saturday Night's Main Event में भी जे उसो ने गुंथर को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी थी। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ। अंत में जे को हार का सामना करना पड़ा। द रिंग जनरल ने पिछले साल WWE SummerSlam में डेमियन प्रीस्ट को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। तब से उनका चैंपियनशिप रन अभी तक जबरदस्त रहा है।

अपने 15 साल के करियर में जे उसो अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीत पाए हैं। WrestleMania 41 में उनके पास अब सुनहरा मौका आ गया है। हालांकि, उनके लिए गुंथर को हराना आसान काम नहीं होगा। जे को कंपनी द्वारा मौजूदा समय में तगड़ा पुश दिया जा रहा है। हो सकता है कि वो मेनिया में इतिहास रच दें। ऐसा हुआ तो फिर उनका करियर ऊंची उड़ान भर सकता है। वैसे जे के पास इस समय फैंस का भी पूरा समर्थन है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications