WWE के बड़े इवेंट में Roman Reigns के भाई की पूर्व चैंपियन के साथ दिल छू लेने वाली घटना कैमरे में हुई कैद, देखें मजेदार वीडियो 

WWE सुपरस्टार्स जे उसो और रोमन रेंस
WWE सुपरस्टार्स जे उसो और रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE के एक हालिया इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो (Jey Uso) का सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के साथ दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला। ज़ेन और जे द ब्लडलाइन (The Bloodline) का हिस्सा रह चुके हैं और इस फैक्शन में समय के दौरान इन दोनों सुपरस्टार्स का रिश्ता काफी अनोखा रहा था। इसके बाद इन दोनों ने रोमन रेंस को धोखा देते हुए ब्लडलाइन को छोड़ दिया था।

जर्मनी में हुए एक लाइव इवेंट के दौरान जे उसो और सैमी ज़ेन ने द ब्लडलाइन में साथ बिताए दिनों को याद करते हुए फेमस हैंडशेक किया। सैमी और जे का यह दिल छू लेने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Konnan ने WWE सुपरस्टार Roman Reigns vs Sami Zayn फिउड को लेकर दिया बड़ा बयान

सैमी ज़ेन इस साल Royal Rumble में रोमन रेंस और द ब्लडलाइन के खिलाफ हो गए थे। इसके बाद सैमी को Elimination Chamber 2023 में ट्राइबल चीफ के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल मैच लड़ने का मौका मिला था। हालांकि, जेन यह मैच हार गए थे।

रेसलिंग दिग्गज कोनन की माने तो WWE रोमन रेंस के साथ फिउड के दौरान सैमी ज़ेन को अगला बड़ा स्टार बनाने में नाकाम रही। कोनन ने कहा-

"उन्होंने रोमन रेंस को काफी अच्छे से प्रोटेक्ट किया और वो जानते हैं कि एक दिन उन्हें हारना है। उन्हें हराने वाला शख्स अगले स्तर पर पहुंच जाएगा। सैमी को उन्हें हराने देना चाहिए था क्योंकि वो उस वक्त काफी लोकप्रिय थे। सैमी अब पहले जैसे लोकप्रिय नहीं रहे। अगर वो रेंस को हराते तो नए स्टार बन जाते। अगर एलए नाइट वहां रोमन रेंस को हराते हैं तो नया स्टार मिलेगा या दोनों में से कोई एक उसो अपने कजिन को हराता है। वो इस वक्त अगला स्टार बनाने की पोजिशन में है।"

Raw सुपरस्टार सैमी ज़ेन के टैग टीम पार्टनर केविन ओवेंस को हाल ही में SmackDown का हिस्सा बना दिया गया। इस वजह से सैमी एक बार फिर सिंगल्स सुपरस्टार बन चुके हैं। इन दोनों सुपरस्टार्स को टैग टीम के रूप में काफी सफलता मिली थी और इन दोनों ने ही WrestleMania 39 में द उसोज़ की अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस के रूप में बादशाहत का अंत किया था।

Quick Links

App download animated image Get the free App now