WWE SummerSlam 2023 में Roman Reigns के मैच के नतीजे को लेकर Jey Uso के बेटे ने की भविष्यवाणी, सुनकर चौंक जाएंगे आप

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 में होगा धमाकेदार मैच
WWE SummerSlam 2023 में होगा धमाकेदार मैच

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस मैच के नतीजे को लेकर सभी बातें कर रहे हैं। अब जे उसो के बेटे ने भी एक साहसिक भविष्यवाणी कर दी है।

WWE ने हाल ही में जे के SummerSlam व्लॉग से एक क्लिप अपलोड की है जहां वह द हेड ऑफ द टेबल के खिलाफ अपने मुकाबले की तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जे के बेटे ने साहसपूर्वक भविष्यवाणी की है कि "अंकल जो" अपना टाइटल बरकरार रखेंगे और SummerSlam में जीत के साथ बाहर निकलेंगे।

इससे पहले जे सिंगल्स मैच में रेंस से दो बार हार चुके हैं। वह इस प्रक्रिया में पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने में असमर्थ रहे थे। अब देखना होगा कि इस बार उनकी जीत होगी या नहीं।पिछले महीने Money in the Bank में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की थी। 1294 दिन बाद WWE रिंग में रेंस पिन हुए।

इससे पहले WWE Night of Champions में रोमन रेंस और सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ हुआ था। वहां पर जिमी उसो ने रेंस को दो सुपरकिक मार दी थी। रेंस और सिकोआ को हार का सामना करना पड़ा था। बाद में जे उसो ने भी टर्न ले लिया था। Money in the Bank के बाद रेंस और सिकोआ ने जिमी उसो के ऊपर तगड़ा अटैक किया था। जिमी को एंबुलेंस से ले जाया गया था। तब से वो भी WWE टीवी पर नज़र नहीं आए। जे ने रेंस को SummerSlam में टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी।

क्या WWE में रोमन रेंस की बादशाहत को जे उसो खत्म करेंगे?

अभी तक इन दोनों की राइवलरी को कंपनी ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया है। दोनों के मैच के लिए कंपनी ने कुछ ना कुछ सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेंस की बादशाहत को इस बार जे उसो खत्म करेंगे। ऐसा हुआ तो फिर यह उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now