सर्वाइवर सीरीज के बाद स्मैकडाउन का पहला एपिसोड शानदार रहा। ये एपिसोड पूरी तरह रोमन रेंस के इर्द गिर्द घूमा। जे उसो और रोमन रेंस ने इस हफ्ते इस शो की शुरूआत की। जे उसो ने पहले आकर रोमन रेंस को लेकर बात की। फिर रोमन रेंस ने भी एंट्री की और शानदार प्रोमो दिया।ये भी पढ़ें:- SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस की हुई बुरी तरह बेइज्जती, WWE चैंपियन ने अपने दुश्मन से लिया बदलरोमन रेंस ने दिखाया अपना गुस्साजे उसो काफी गुस्से में नजर आए और हमेशा की तरह रोमन रेंस ने उन्हें पहले समझाया भी डांटा। रोमन रेंस ने यहां पर ये कह दिया कि सर्वाइवर सीरीज में उन्हें ड्रू मैकइंटायर को हराने के लिए जे उसो की जरूर नहीं थी। साथ ही उन्होंने उनके मैच के बाद उसो को घर जाने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।रोमन ने कहा कि अगर वो जे की रिस्पेक्ट नहीं करते तो वो उनके परिवार या रोमन रेंस का सम्मान कैसे करेंगे।जे उसो ये सब सुनकर बौखला गए थे। रोमन रेंस इसके बाद रिंग से चले गए। जे उसो जब बैकस्टेज जा रहे थे तो ओटिस ने उन्हें घूरा। इस वजह से और गुस्से में जे उसो आ गए। बाद में रिंगसाइड में आकर जे उसो ने ओटिस को स्टील चेयर से बुरी तरह पीट दिया। ओटिस घायल हो गए थे।Jey @WWEUsos has LOST IT! 😮#SmackDown @otiswwe pic.twitter.com/jOqSDUcEFA— WWE (@WWE) November 28, 2020सैमी जेन और डेनियल ब्रायन के बीच एक अच्छा मैच इसके बाद देखने को मिला था। मैच के अंत में सैमी जेन बैकस्टेज चले गए और रेफरी ने काउंट जारी रखा था। इस दौरान डेनियल ब्रायन भी उन्हें ढूंढने बैकस्टेज चले गए।9 काउंट होते ही सैमी जेन रिंग में वापस गए थे। इस तरह उन्होंने जीत हासिल की। लेकिन बैकस्टेज दिखाया गया की जे उसो ने डेनियल ब्रायन को बुरी तरह घायल कर दिया। केविन ओवेंस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और वो सफल भी हुए। बाद में ऑफिशियल्स और केविन के बार-बार कहने पर जे उसो वहां से चले गए।WHAT IS GOING ON!?!?#SmackDown @SamiZayn @WWEUsos @WWEDanielBryan @FightOwensFight pic.twitter.com/fOTHHAdfgd— WWE (@WWE) November 28, 2020बाद में केविन ओवेंस ने भी रोमन रेंस और जे उसो को चुनौती पेश कर दी। जे उसो और केविन ओवेंस का मैच हुआ। दोनों काफी गुस्से में इस दौरान नजर आए। रोमन रेंस और पॉल हेमन भी इस मैच को देख रहे थे। मैच में एक पल आया जब जे उसो ने केविन ओवेंस पर स्टील चेयर से हमला कर दिया। इसके चलते मैच DQ से खत्म हुआ। केविन ओवेंस को DQ के जरिए जीत मिल गई। मैच के बाद फिर जे उसो ने केविन ओवेंस पर हमला किया लेकिन वो नाकाम रहे। केविन ओवेंस ने जे उसो को बुरी तरह पीट दिया। रोमन रेंस भी बैकस्टेज गुस्से में चले गए थे।अब स्मैकडाउन में ये स्टोरीलाइन जबरदस्त हो गई है। अब केविन ओवेंस भी जे उसो, रोमन रेंस और डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन में आ गए है। अगले हफ्ते कुछ ना कुछ नया धमाका इस स्टोरीलाइन में होने वाला है।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस को दिग्गज द्वारा चैलेंज किए जाने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़