कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि WWE द्वारा रेसलमेनिया (WrestleMania 38) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) और शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के बीच मैच प्लान किया गया था। शेन मैकमैहन अब WWE से चले गए तो सैथ रॉलिंस के इस मैच को रद्द कर दिया गया है। डेव मैल्टजर ने हाल ही में कहा कि इस बार मेंस रंबल मैच से ही शेन मैकमैहन और रॉलिंस की राइवलरी शुरू होने वाली थी। विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में रॉलिंस को मेंस रंबल मैच से हटा दिया था। शेन मैकमैहन का आइडिया विंस को पसंद नहीं आया था।WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को लेकर प्रतिक्रिया सामने आईWWE ने शेन मैकमैहन के लिए अच्छे प्लान तैयार किए थे। अब ये सभी प्लान रद्द कर दिए गए। सैथ रॉलिंस और शेन मैकमैहन का मैच काफी अच्छा होता लेकिन अब ये नहीं हो पाएगा। दिग्गज जिम कॉर्नेट ने भी इस मैच के रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। Jim Cornette Experience पर बात करते हुए उन्होंने कहा,मैंने पहले सुना था कि शेन मैकमैहन वापसी कर WrestleMania में सैथ रॉलिंस के साथ मैच लड़ेंगे। ये एक तरह से क्रिएटिव टीम के ऊपर कलंक होता। सैथ रॉलिंस एक मेन इवेंट सुपरस्टार है। WrestleMania के मेन इवेंट में वो हिस्सा ले चुके हैं। कंपनी उनका मुकाबला शेन मैकमैहन के साथ कराना चाहती थी।सैथ रॉलिंस का WrestleMania स्टेटस अभी तक क्लियर नहीं हुआ। 19 फरवरी को सऊदी अरब में Elimination Chamber इवेंट का आयोजन होगा। बॉबी लैश्ले इस इवेंट में अपनी WWE चैंपियनशिप को पांच अन्य सुपरस्टार्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मैच का हिस्सा सैथ रॉलिंस भी रहेंगे। WrestleMania 38 में सैथ रॉलिंस का मुकाबला किसके साथ होगा ये अभी नहीं पता।WrestleMania से पहले अब शेन मैकमैहन की वापसी शायद नहीं हो पाएगी। अगर WrestleMania का हिस्सा शेन होते तो फिर Elimination Chamber इवेंट में भी वो एक्शन में नजर आते। डेव मैल्टजर ने कहा कि पहले चैंबर मैच में शेन मैकमैहन हिस्सा लेेने वाले थे लेकिन अब उनकी जगह ऑस्टिन थ्योरी को डाल दिया गया। शेन मैकमैहन की अभी तक इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_Adam Scherr invites Shane McMahon to Control the Narrative3:00 AM · Feb 4, 2022223Adam Scherr invites Shane McMahon to Control the Narrative👀 https://t.co/VjkRWifFW2