'WWE ने Money in the Bank में की बहुत बड़ी गलती'- दिग्गज का चौंकाने वाला बयान आया सामने

Pankaj
WWE Money in the Bank को लेकर बड़ा बयान
WWE Money in the Bank को लेकर बड़ा बयान

Jim Cornette: WWE Money in the Bank से कंपनी को बहुत फायदा हुआ। अच्छी सफलता इस बार कंपनी ने हासिल की। खैर दिग्गज जिम कार्नेट (Jim Cornette) ने कहा कि इस प्रीमियम लाइव इवेंट में WWE ने एक बहुत बड़ी गलती की।

Money in the Bank में कुछ तगड़े मैच फैंस को देखने को मिले। मेंस और विमेंस लैडर मैच में फैंस को मजा आया। मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। जे उसो ने रेंस को पिन करते हुए जीत हासिल की। 1294 दिन बाद रेंस कंपनी में पिन हुए।

शो की शुरूआत मेंस लैडर मैच से हुई थी। Jim Cornette Experience podcast के हालिया एपिसोड में कार्नेट ने इस बारे में बात की। उनसे पूछा गया था कि क्या WWE में कोई संतुलन बचा है क्योंकि उन्होंने सबसे पहले इवेंट का मुख्य आकर्षण दिखाया था।

फीचर आकर्षण, मेन इवेंट में नहीं था, वहां पर द ब्लडलाइन का बिजनेस था। जिसके नाम पर ये शो रखा गया है वो शा का पहला मैच था। क्या अब कोई संतुलन है? मैं इस पर बहुत हैरान हूं।

youtube-cover

कुछ हद तक जिम कार्नेट ने सही बयान भी दिया है। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के मुख्य मैच मेंस और विमेंस लैडर मैच होते हैं, कंपनी द्वारा इन्हें पहला कर दिया गया। जबकि मेन इवेंट में रोमन रेंस का मैच हुआ था।

WWE SummerSlam 2023 में द ब्लडलाइन की स्टोरी में क्या नया देखने को मिलेगा?

खैर WWE ने भी कुछ सोच समझकर ही ये फैसला लिया होगा। द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय बहुत चर्चा में चल रही है। कंपनी को अच्छा फायदा भी हो रहा है। रोमन रेंस की हार के बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। ये भी बहुत बड़ा सरप्राइज कंपनी ने प्लान किया था। अभी इस स्टोरी को और आगे बढ़ाया जाएगा। WWE SummerSlam 2023 में भी बवाल देखने को मिल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें रोमन रेंस के ऊपर होंगी। देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications