WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। तब से लेकर अभी तक रोमन रेंस प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस में चर्चा का विषय बने हुए है। लगभग पांच महीनों बाद रोमन रेंस ने वापसी कर हील टर्न लिया और पॉल हेमन भी अब उनके साथ आ गए है। हालांकि हील टर्न के बारे में तब पता चला जब कुछ हफ्ते पहले स्मैकडाउन में वो पॉल हेमन के साथ नजर आए। इसके बाद रोमन ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी हासिल कर ली। और अब रिंग में वो पॉल हेमन के साथ हमेशा नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें: WWE Smackdown, 11 सितंबर 2020: शो की अच्छी और बुरी बातें
रोमन रेंस के लेकर बड़ी बात
Grilling JR podcast में हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर और AEW कमेंटेटर जिम रॉस ने रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर बात की और अपने विचार रखे। जिम रॉस ने कहा कि उन्हें रोमन रेंस का नया एटीट्यूड काफी पसंद आया और साथ ही उन्होंने ये कहा कि वो इस बात से खुश है कि फैंस को आखिरकार पता चल गया है कि वो गुड गॉय हैं या बैड गॉय। जिम रॉस ने कहा,
ऐसा दिख रहा है कि ये एकदम फिट है। अब यहां रोमन रेंस को कुछ अलग करने का मौका मिल जाएगा। क्या वो फैंस के फेवरेट हैं? क्या वो विलन हैं? अब हम सभी लोग अच्छे से जानते हैं पॉल हेमन के साथ वो होंगे तो क्या होगा।
रोमन रेंस और पॉल हेमन की जोड़ी ने इस समय WWE में धमाल मचाया है। रोमन रेंस के हील टर्न को लेकर तमाम दिग्गजों ने अपनी बात रखी है। सभी ने ये ही कहा कि ये कदम WWE द्वारा लिया गया सबसे अच्छा कदम है। रोमन रेंस को हील के तौर पर पिछले दो तीन साल से फैंस देखना चाहते थे। लेकिन आखिरकार इस बार समरस्लैम में वापसी कर रोमन रेंस ने ये किया। यहां से रोमन रेंस का नया करियर WWE में शुरू होगा।
सबसे अच्छी बात ये है कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन भी अब हैं। और ये बात सभी को पता है कि अगर पॉल हेमन किसी के साथ होते हैं तो फिर उस सुपरस्टार को वो हिट बनाकर छोड़ते हैं। इसमें ब्रॉक लैसनर का नाम भी शामिल हैं। फिलहाल अब ब्रॉक लैसनर के साथ नहीं बल्कि रोमन रेंस के साथ पॉल हेमन नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Smackdown के मेन इवेंट में रोमन रेंस के दमदार प्रदर्शन की फैंस ने की जमकर तारीफ
Published 13 Sep 2020, 19:15 IST