WWE न्यूज़: लैजेंड ने बड़े रैसलर को बताया WWE का भविष्य

Enter caption

WWE को चाहने वाले फैंस जिम रोस को ज़रूर जानते हैं। जिम रॉस WWE के महान कमेंटेटरों में से एक हैं। जिम अपनी आवाज़ और कमेंट्री के अंदाज़ के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। WWE बिज़नेस के आंतरिक मामलों में भी उनकी राय की काफी अहमियत है।

Ad

The Jim Ross Report के हालिया एपिसोड में जिम रॉस ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि किस रैसलर को वो WWE का भविष्य मानते हैं।

उन्होंने बताया कि वह ड्रू मैकइंटायर को WWE का भविष्य मानते हैं। रॉस रिपोर्ट पर जिम रॉस ने कहा कि वह यह जानकार बड़े आश्चर्यचकित हैं कि रेसलमेनिआ 35 में तीन हफ्ते से भी काम समय रह गया है और ड्रू मैकइंटायर का नाम किसी भी मैच में शामिल नहीं हैं, जबकि वह WWE रॉ में एक बड़ा नाम हैं। मैकइंटायर ने रॉ के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस पर अटैक किया था, इससे रोमन और मैकइंटायर में भिड़ंत की उम्मीदें जग गईं।

"मुझे अभी भी लगता है कि वह एक बड़े रैसलर हैं। वह वैसे ही रैसलर हैं, जैसे विंस मैकमेहन को पसंद होते हैं।वह दिखने में भी अच्छा है, मसल्स भी अच्छी है, उसकी बॉडी शेप भी अच्छी है। वह औरों से अलग है। बिना कोई शक में कह सकता हूँ कि वह WWE में भविष्य में बेहद लोकप्रिय रैसलर साबित होंगे।"

रॉस काफी समय से WWE में कमेंट्री करते आ रहे हैं, वह WWE में और बाहर भी कमेंट्री करते थे। हाल ही में उन्होंने WWE छोड़ने का निर्णय लिया ताकि वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट को पूरा कर सके। वह WWE का हिस्सा ना होते हुए भी अपनी निगाहें WWE में होने वाली गतिविधिओं पर और रैसलरों पर रखते है। एक नाम जिसने उन्हें प्रभावित किया वो है स्कॉटिश साइकोपैथ ड्रू मैकइंटायर का।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications