WWE में ट्राइबल कॉम्बैट मैच से पहले Roman Reigns को मिला भाइयों का साथ, नए ट्राइबल चीफ के सामने किया एक्नॉलेज

WWE
WWE Raw के Netflix डेब्यू शो में होगा बड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Jimmy Uso And Jey Uso Acknowledged Roman Reigns: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होने वाला है। WWE ने इसे ऐतिहासिक बनाने की ठान ली है। वहां पर रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच भी ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जिसमें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला दांव पर है। इस मुकाबले को लेकर फैंस काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। खैर इस धमाकेदार मुकाबले से पहले जिमी और जे उसो ने दिल खुश कर देने वाला काम किया है। उन्होंने असली ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज कर उनकी हिम्मत बढ़ा दी है। द उसोज़ के कारनामे को देखकर रेंस को भी जरूर खुशी होगी।

Ad

पिछले महीने WWE में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हुआ था। जिमी उसो ने Bad Blood में वापसी के बाद रोमन रेंस को गले लगाया। उसके बाद उन्होंने जे उसो को मनाया। बाद में सैमी ज़ेन भी साथ आ गए। Survivor Series में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन की टीम ने सोलो सिकोआ की टीम को हराया था। रेंस और उनके साथियों का साथ मुकाबले में पंक ने भी दिया। पॉल हेमन के कहने पर द बेस्ट इन द वर्ल्ड ने बड़ा कदम उठाया था।

जिमी और जे उसो ने हाल ही में हुए लाइव इवेंट में सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के खिलाफ टैग टीम मैच लड़ा। इंट्रोडक्शन के दौरान दोनों ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में हाथ ऊपर उठाए और रोमन रेंस को जोशीले अंदाज में एक्नॉलेज किया।

(Photo: Jey Uso Instagram stories)
(Photo: Jey Uso Instagram stories)

क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की होगी जीत?

सोलो सिकोआ के खिलाफ होने वाला ट्राइबल कॉम्बैट मैच रोमन रेंस के लिए बहुत जरूरी है। अगर उन्हें ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस चाहिए तो किसी भी हाल में जीत हासिल करनी होगी। WWE SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से वो इन्हें हासिल करने की कोशिश में लगे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बार उनके पास सुनहरा मौका है। उनकी मदद के लिए द उसोज़ और सैमी ज़ेन भी आ सकते हैं। अब देखना होगा कि उन्हें जीत मिल पाएगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications