JC Mateo Gets First Loss: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में जेसी मटेओ (JC Mateo) एक्शन में नजर आए। इसी बीच उन्हें WWE में डेब्यू के बाद अपने करियर की पहली हार का सामना करना पड़ा। उन्हें रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई ने यह हार थमाई और इसका कारण उनके ही फैक्शन के एक सदस्य बने।
जेसी मटेओ ने Backlash 2025 में डेब्यू किया था और जेकब फाटू को फैटल 4 वे मैच में जीत दिला दी थी। इसके बाद से ही वो सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ नजर आ रहे हैं। जेसी ने WWE में आने के बाद से लगातार जीत दर्ज की थी लेकिन SmackDown में उन्हें बड़ी निराशा मिली। शुरुआती सैगमेंट के बाद नए ब्लडलाइन के सदस्य रिंग में थे। जिमी उसो ने इसी बीच आकर सभी पर हमला किया। जेसी मटेओ और जिमी उसो के बीच यहां से तुरंत मैच देखने को मिला।
यह मैच अच्छा रहा और मटेओ ने अपनी ताकत का उपयोग किया। अंत में जिमी ने स्पीयर लगाया और वो पिन करने गए। इसी बीच सोलो सिकोआ ने एप्रन पर आकर जिमी का ध्यान भटकाया। रेफरी उन्हें रोकने गए और जेकब फाटू ने भी दखल दिया। जिमी उसो नीचे उतर गए। जेसी ने फायदा उठाकर जिमी पर हमला करने का प्रयास किया। अंतिम समय में जिमी हट गए और गलती से मटेओ ने जेकब फाटू को ही धक्का दे दिया। यह इंटरफेरेंस जिमी के लिए काफी थी। उन्होंने जेसी को रोलअप से पिन करके जीत अपने नाम कर ली।
WWE में डेब्यू के बाद जेसी मटेओ ने कितने मैच जीते हैं?
Backlash 2025 में डेब्यू के बाद से जेसी मटेओ ने सिर्फ 4 मैच लड़े हैं। उनका डेब्यू 16 मई 2025 को SmackDown में हुआ था, जहां उन्होंने एलए नाइट को पराजित कर दिया था। इसके बाद जेसी ने जेकब फाटू के साथ टीम बनाकर 23 मई 2025 को जिमी उसो और रे फीनिक्स पर जीत दर्ज की थी। 30 मई 2025 को जेसी ने आर-ट्रुथ को मात दे दी। ऐसा लगा था कि जेसी इसी तरह से डॉमिनेट करते जाएंगे। हालांकि, उन्हें अपने चौथे ही मैच में जिमी ने हरा दिया। देखना होगा कि मटेओ आगे कैसा प्रदर्शन करते हैं।