भारतीय मूल के पूर्व चैंपियन ने रोमन रेंस को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान, कहा- WWE के टॉप सुपरस्टार

रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
रोमन रेंस को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

भारतीय मूल के WWE सुपरस्टार जिंदर महल (Jinder Mahal) ने इस बार रोमन रेंस (Roman Reigns) की जमकर तारीफ की। जिंदर महल ने कहा कि रोमन रेंस एक कम्प्लीट WWE सुपरस्टार हैं। पिछले साल अगस्त में वापसी कर रेंस ने हील टर्न लिया था और उसके बाद से अभी तक उनका जलवा जारी है। महल ने इस बात को लेकर भी अपना बयान दिया। आपको बता दें साल 2018 में रेंस और महल की शानदार राइवलरी WWE में हुई थी।

Ad

पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने दिया बहुत बड़ा बयान

रोमन रेंस ने साल 2014 से 2020 तक टॉप बेबीफेस के रूप में काम किया था। महल हमेशा हील के रूप में ही नजर आए। साल 2020 में पांच महीने का ब्रेक रेंस ने लिया और उसके बाद वापसी कर हील टर्न लिया। सबसे बड़ी बात की पॉल हेमन भी उनके साथ इसके बाद आ गए।

Sportskeeda Wrestling को हाल ही में जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया और कई बड़े मुद्दों पर बातचीत की। रोमन रेंस के हील रन को लेकर भी जिंदर महल ने अपनी बात रखी और कहा,

मेरे हिसाब से ये काफी शानदार है। इस समय रोमन रेंस को अपनी क्षमता पर पूरा विश्वास है और ये काफी सोचने वाली बात है। रोमन रेंस एक कम्प्लीट WWE सुपरस्टार हैं। माइक पर वो एकदम अब अच्छे नजर आते हैं। रिंग के अंदर उन्हें अपने ऊपर काफी भरोसा हो गया। फिजिक भी अब रेंस की काफी अलग हो गई। उनकी एंट्री अलग हो गई। कुल मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने अपने आप में पूरा बदलाव कर लिया।
पॉल हेमन भी रेंस के साथ है तो उनका विश्वास और बढ़ जाता है। WWE में पॉल हेमन सबसे स्मार्ट लोगों में से एक है। स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट में उनका दिमाग सबसे तेज चलता है। द उसोज और उनका परिवार भी साथ हैं। मेरे हिसाब से इस समय रोमन रेंस WWE के टॉप सुपरस्टार हैं।

रोमन रेंस की राइवलरी इस समय जॉन सीना के साथ चल रही है। SummerSlam 2021 में दोनों के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इसके अलावा जिंदर महल भी मैकइंटायर के साथ ड्रीम फ्यूड में नजर आ रहे हैं। फैंस को इनके बीच की स्टारोलाइन काफी अच्छी लग रही है। वीर और शैंकी ने भी अभी तक जिंदर का साथ अच्छे से दिया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications