जिस घड़ी का फैंस को इंतजार था वो आखिरकार आ गई। खासतौर भारतीय फैंस के लिए खुशी का दिन रॉ में आया। पिछले साल जून के बाद से जिंदर महल WWE टीवी पर नजर नहीं आए। लेकिन इस हफ्ते रॉ में उन्होंने धमाकेदार वापसी कर सभी को चौंका दिया है। जिंदर महल ने अपने फैंस को तोहफा दिया।यह भी पढ़ें:2 दिग्गजों की वापसी और मेन इवेंट में घमासान के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रियाओं का सैलाब आयाHe's baaaaaaaaack.#WWERaw @JinderMahal pic.twitter.com/YAvzwc4ka1— WWE (@WWE) April 28, 2020जिंदर महल ने वापसी के बाद क्रूजरवेट चैंपियन अकीरा टोजावा का सामना किया। जिंदर महल काफी अच्छे शेप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बाल भी छोटे करा लिए है। नए लुक के साथ उन्होंने जबरदस्त वापसी की है। जिंदर महल ने इस मैच में अकीरा को जल्दी हराकर ये साबित कर दिया कि वो आगे जबरदस्त करने वाले हैं। खल्लास लगाकर अकीरा को जिंदर महल ने हरा दिया। रेड ब्रांड के लिए अब ये अच्छी बात है कि जिंदर महल की वापसी हो गई है।NO ONE. KICKS OUT. OF THE KHALLAS!@JinderMahal is victorious over @TozawaAkira on #WWERaw! pic.twitter.com/TK9rG03lQs— WWE (@WWE) April 28, 2020साल 2011 में जिंदर महल ने WWE में डेब्यू किया था। कंपनी में पहले रन में उऩका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। साल 2014 में उनको रिलीज कर दिया गया। फिर साल 2016 में उनकी दोबारा वापसी हुई। इस बार उन्होंने कमाल कर दिया। साल 2017 उनके करियर का सबसे शानदार रहा। WWE चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की और वो लगातार मेन इवेंट में नजर आने लगे थे। रैंडी ऑर्टन आर नाकामुरा जैसे दिग्गजों के साथ उन्होंने फाइट की थी। रेसलमेनिया 34 में उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। अब ये देखना होगा कि रॉ में वो किस तरह आगे बढ़ते हैं और कंपनी के लिए उनका अगला प्लान क्या रहता है। वैसे जिस अंदाज में उन्होंने वापसी की है उसे देखकर लगता है कि उन्हेंं पुश जरूर मिलेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं