पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल ने भारतीय रेसलर्स को दिया खास संदेश, कहा- सपने देखो और मेहनत करो

जिंदर महल ने दिया बड़ा बयान
जिंदर महल ने दिया बड़ा बयान

WWE इंडिया को हाल ही में जिंदर महल (Jinder Mahal) ने अपना इंटरव्यू दिया। इंडियन टैलेंट को लेकर इस बार महल ने अपनी बात रखी। महल ने उन भारतीय रेसलर्स का नाम बताया जो WWE में आगे जाकर टॉप सुपरस्टार्स बनेंगे। महल ने भारतीय सुपरस्टार्स को लेकर काफी अच्छी बात कही और उन्हें सलाह दी। WWE में इस समय कई भारतीय रेसलर काम कर रहे हैं और उनका रोल भी बढ़ा लग रहा है।

Ad

WWE सुपरस्टार जिंदर महल की खास प्रतिक्रिया सामने आई

जिंदर महल की ड्रू मैकइंटायर के साथ अभी WWE Raw में अच्छी राइवलरी चल रही है। वीर-शैंकी ने भी अभी तक जिंदर महल के साथ अच्छा काम किया है। जिंदर महल ने बड़ा बयान देते हुए कहा,

मुझे वीर-शैंकी पर ही नहीं बल्कि सभी के ऊपर गर्व है। सभी लोग बहुत मेहनत कर रहे हैं। परफॉर्मेंस सेंटर में कई सुपरस्टार्स हैं जो आपको फ्यूचर में नजर आएंगे। मैं भी उन्हें ये ही सलाह देता हूं कि मेहनत करो, बड़े सपने देखो, गोल सेट करो और इन सभी के ऊपर काम करो। हम सभी चैंपियन बन सकते हैं। भारत में भी जो लोग इस समय काम कर रहे हैं वो एक दिन WWE चैंपियन बन सकते हैं। इस चीज की संभावनाएं बहुत ज्यादा है। बस आपको मेहनत करनी पड़ेगी। हमारे पास वीर और शैंकी है। दोनों ने अपने आप को साबित किया है। ये सभी चीजें मेहनत से ही मिलती है।

जिंदर महल की ये बातें सुनकर जरूर भारतीय WWE फैंस का दिल खुश हुआ होगा। भारतीय रेसलर्स को इस बार जिंदर महल ने अनोखा संदेश दिया। वीर और शैंकी भी इस समय अच्छा काम कर रहे हैं। ड्रू मैकइंटायर को काफी परेशान दोनों ने Raw में किया। WWE भी अब भारतीय रेसलर्स को पूरी तरह सपोर्ट कर रहा है।

आने वाले समय में कई भारतीय रेसलर्स WWE रिंग में नजर आ सकते हैं। जिंदर महल ने भी ये बयान दे दिया है। वैसे भी महल भारतीय रेसलर्स को काफी सपोर्ट करते हैं। ट्रिपल एच भी भारत में अपना बिजनेस बढ़ाना चाहते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर उन्हें भारतीय रेसलर्स के साथ काम करना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications