WWE दिग्गज John Cena के फैंस के लिए खुशखबरी, WrestleMania के बाद भी जारी रहेगा जलवा, हुआ बड़ा खुलासा 

WWE
जॉन सीना को लेकर अहम जानकारी सामने आई (Photo: WWE.com)

John Cena Future Update: WWE WrestleMania 41 का आयोजन 19 और 20 अप्रैल को होगा। वहां पर सबसे बड़ा मुकाबला जॉन सीना (John Cena) और कोडी रोड्स के बीच होगा। कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सीना के खिलाफ डिफेंड करेंगे। सीना ने हाल ही में हील टर्न लिया था। एक बड़ी खबर सीना को लेकर अब सामने आ रही है। दिग्गज को WrestleMania 41 के बाद Raw और SmackDown के लिए भी एडवर्टाइज किया जा रहा है। ये कहींं ना कहीं उनके फैंस के लिए खुशखबरी है।

Ad

Elimination Chamber 2025 का अंत बहुत ही जबरदस्त अंदाज में हुआ था। किसी ने भी नहीं सोचा था कि कोडी रोड्स के ऊपर सीना हील टर्न लेंगे। द रॉक की मौजूदगी में उन्होंने ये कारनामा किया था। सीना ने कोडी का बुरा हाल कर दिया था। रॉक ने भी चैंपियन के ऊपर हमला किया। इसके बाद सीना रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बन गए थे। अभी भी उनके हील टर्न की बातें चल रही हैं।

WrestleMania 41 के बाद होने वाले Raw और SmackDown पर भी सभी की नज़रें टिकी होंगी। वहां पर कोई ना कोई सरप्राइज फैंस को जरूर मिलेगा। जॉन सीना को भी दोनों शो के लिए अभी से एडवर्टाइज किया जा रहा है। इससे कुछ चीजों के संकेत मिल रहे हैं। ऐसा लगता है कि सीना WrestleMania 41 में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले हैं। शायद इस कारण से ही वो दोनों वीकली शो में आ रहे होंगे। कोई भी संभावना आगे जाकर बन सकती है।

Ad

WWE Raw में हुआ जॉन सीना और कोडी रोड्स का आमना-सामना

Elimination Chamber में हील टर्न लेने के बाद पहली बार इस हफ्ते WWE Raw के एपिसोड में जॉन सीना ने एंट्री की। उनका विलेन रूप काफी खतरनाक था। फैंस ने उन्हें खूब बू किया। सीना ने भी फैंस की जमकर बेइज्जती की। उन्होंने WWE यूनिवर्स को ही उनके हील टर्न लेने का दोषी ठहराया। कोडी रोड्स भी रिंग में आए। उन्होंने WrestleMania 41 में सीना को हराने का दावा किया। सीना और रोड्स की राइवलरी अब जबरदस्त हो गई है। अगले हफ्ते भी इनका जलवा देखने को मिलेगा। दोनों रेड ब्रांड का हिस्सा बनने वाले हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications