WWE दिग्गज John Cena का खास अंदाज, पत्नी को लगाया फिनिशिंग मूव, हंसते-हंसते हुईं 'लोटपोट', देखें तस्वीर

WWE
WWE Raw Netflix डेब्यू में जॉन सीना ने की थी वापसी (Photo: WWE.com)

John Cena Backstage With His Wife: 6 जनवरी, 2025 को WWE Raw का Netflix डेब्यू शो बहुत ही धमाकेदार रहा था। जॉन सीना (John Cena) और द रॉक जैसे दिग्गजों ने वापसी की। इसके अलावा चार बड़े मुकाबले हुए। रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ को हराकर ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला हासिल की। वहीं मेन इवेंट में सीएम पंक ने सैथ रॉलिंस को हराया। खैर सीना को देखकर सभी उत्साहित हो गए थे। अपने ही अंदाज में वो रिंग में आए और उनका फैंस ने स्वागत किया। शो के दौरान बैकस्टेज उनकी पत्नी शे शारियटज़देह भी मौजूद थीं। दोनों की अब एक मजेदार तस्वीर सामने आई है।

Ad

पिछले साल Money in the Bank में जॉन सीना ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि साल 2025 उनका अंतिम होगा। कंपनी ने बता दिया था कि जनवरी, 2025 से उनका रिटायरमेंट टूर शुरू होगा। Raw के Netflix डेब्यू शो में सीना आए और छा गए। उन्होंने फरवरी में होने वाले मेंस रॉयल रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। सीना ने ये भी कहा कि वो इसे जीतकर WWE WrestleMania 41 में टाइटल मैच के लिए जाएंगे।

आप सभी जानते हैं कि जॉन सीना का AA मूव काफी प्रसिद्ध है। इसके जरिए उन्होंने रिंग में दिग्गजों को धूल चटाई है। सीना ने इस बार अपने मूव का प्रयोग अपनी पत्नी के ऊपर किया। Raw के Netflix डेब्यू शो के दौरान बैकस्टेज की उनकी खास तस्वीर सामने आई है। शारियटज़देह इस दौरान काफी खुश नज़र आ रही हैं। आप इस कपल की फोटो नीचे देख सकते हैं।

Ad

क्या 2025 का WWE Royal Rumble मैच जीत पाएंगे?

आगामी मेंस रॉयल रंबल मैच में इस बार काफी मजा आने वाला है। जॉन सीना, सीएम पंक, रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर जैसे बड़े स्टार्स अपनी एंट्री का ऐलान कर चुके हैं। सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या सीना 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे या नहीं। वो ये कारनामा करने के लिए तैयार हैं। इसके लिए पहले उन्हें रंबल मैच में जीत हासिल करनी होगी। अब देखना होगा कि सीना का बड़े मुकाबले में कैसा प्रदर्शन रहेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications