7 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप WWE WrestleMania में जीती

Ujjaval
कुछ मौजूदा स्टार्स WrestleMania में चैंपियन बने हैं (Photo: WWE.com)
कुछ मौजूदा स्टार्स WrestleMania में चैंपियन बने हैं (Photo: WWE.com)

Current Stars Won First World Title WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania) का आयोजन कई दशकों से हो रहा है। यह WWE का सबसे बड़ा इवेंट है और कई सारे यादगार पल यहां देखने को मिले हैं। बड़े-बड़े चैंपियनशिप मैच यहां होते आए हैं। कुछ स्टार्स के करियर इस इवेंट से बने हैं। बतिस्ता (Batista) और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन जैसे दिग्गज पहली बार वर्ल्ड चैंपियन WrestleMania में ही बने। कुछ मौजूदा स्टार्स के लिए भी यह कहा जा सकता है। इस आर्टिकल में हम 7 मौजूदा सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप WrestleMania में जीती।

Ad

7- जॉन सीना ने WrestleMania 21 में जीती थी WWE चैंपियनशिप

youtube-cover
Ad

जॉन सीना को WrestleMania 21 में करियर का सबसे बड़ा मौका मिला। उन्होंने काफी समय तक मिड कार्ड डिवीजन में काम किया था। आखिर साल के सबसे बड़े शो में उन्होंने JBL का सामना किया। उन्होंने दिग्गज को हराया और अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप जीती। सीना इसके बाद 15 और मौकों पर वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हुए हैं।

6- WWE दिग्गज रे मिस्टीरियो ने WrestleMania 22 में जीता था वर्ल्ड टाइटल

youtube-cover
Ad

रे मिस्टीरियो ने 2006 का Royal Rumble मैच जीता था। इसी के चलते उन्हें WrestleMania 22 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच मिला। उनका सामना ट्रिपल थ्रेट मैच में रैंडी ऑर्टन और कर्ट एंगल से हुआ था। यह मुकाबला बढ़िया रहा और अंत में मिस्टीरियो ने जीत दर्ज की। इसी के चलते वो अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हुए।

5- सैथ रॉलिंस WWE WrestleMania 31 में वर्ल्ड चैंपियन बने थे

youtube-cover
Ad

सैथ रॉलिंस ने शील्ड के अलग होने के बाद खुद को सिंगल्स स्टार के रूप में स्थापित किया। सैथ Money in the Bank ब्रीफकेस जीतने में सफल हुए। उन्होंने WrestleMania 31 में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस के WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में इसे कैश किया। सैथ अंत में जीत गए और इसी के चलते वो करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल हुए।

4- WWE WrestleMania 35 में कोफी किंग्सटन बने चैंपियन

youtube-cover
Ad

कोफी किंग्सटन को WrestleMania 35 से पहले फैंस का खूब सपोर्ट मिला। इसी के चलते WWE चैंपियनशिप के लिए उन्हें साल के सबसे बड़े इवेंट में डेनियल ब्रायन का सामना करना पड़ा। किंग्सटन और ब्रायन के बीच यह मैच अच्छा रहा। इसके पहले कोफी को WWE में एक दशक हो गया था लेकिन वो वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए थे। किंग्सटन ने आखिर ब्रायन को WrestleMania में हराया और चैंपियनशिप जीती।

3- WWE WrestleMania 36 में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जीती थी यूनिवर्सल चैंपियनशिप

youtube-cover
Ad

ब्रॉन स्ट्रोमैन ने मॉन्स्टर के रूप में हमेशा से तबाही मचाई है लेकिन समय के साथ उनके टॉप चैंपियन बनने की उम्मीद कम होती जा रही थी। WrestleMania 36 में रोमन रेंस, गोल्डबर्ग को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने वाले थे। रोमन ने COVID आने के कारण अपने स्वास्थ्य पर फोकस करते हुए लड़ने से इंकार कर दिया। इसी के चलते ब्रॉन स्ट्रोमैन ने गोल्डबर्ग का सामना इस टाइटल के लिए किया। स्ट्रोमैन ने दिग्गज को हराकर यूनिवर्सल टाइटल जीता। यह उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत थी।

2- WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर बने थे WWE चैंपियन

youtube-cover
Ad

ड्रू मैकइंटायर ने 2020 का मेंस Royal Rumble मैच जीता था। इसी के चलते उन्होंने ब्रॉक लैसनर को WrestleMania 36 में चैलेंज किया। यह मुकाबला नाईट 2 के मेन इवेंट में देखने को मिला। मैकइंटायर ने ब्रॉक को क्लेमोर किक देकर जीत दर्ज की और अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप पर कब्जा किया। इस जीत ने मैकइंटायर को टॉप स्टार के रूप में स्थापित कर दिया था। इसके बाद मैकइंटायर दो और मौकों पर टॉप चैंपियन बने हैं।

1- WWE WrestleMania XL में चैंपियन बने कोडी रोड्स

youtube-cover

कोडी रोड्स का WWE में पहला रन कुछ खास नहीं रहा और वो एक मिड कार्ड स्टार बनकर रह गए। 2016 में उन्होंने WWE को छोड़ा और 2022 में वापसी की। रिटर्न के बाद से रोड्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर पिता का सपना पूरा करने की कोशिश की। WrestleMania XL में अमेरिकन नाईटमेयर ने रोमन रेंस को ब्लडलाइन रूल्स मैच में हराया और अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन गए। यह उनकी पहली वर्ल्ड टाइटल जीत थी और यह सबसे बड़े इवेंट में आई।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications