WWE Superstar Spectacle 2023 में John Cena से मुलाकात होने पर गदगद हुआ साउथ का ये बड़ा एक्टर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीर

Pankaj
WWE Superstar Spectacle 2023 में दिखा जॉन सीना का जलवा
WWE Superstar Spectacle 2023 में दिखा जॉन सीना का जलवा

John Cena: WWE Superstar Spectacle 2023 में जॉन सीना (John Cena) का जलवा देखने को मिला। फैंस उनका भारतीय धरती पर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीना ने भी किसी को निराश नहीं किया। बैकस्टेज उन्होंने कुछ भारतीय दिग्गजों से मुलाकात की। इसके बाद रिंग में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया।

साउथ के बड़े एक्टर कार्थि से भी जॉन सीना ने मुलाकात की। कार्थि उनसे मिलकर बहुत खुश नज़र आए। उन्होंने सीना से हाथ मिलाते हुए इंंस्टाग्राम पर तस्वीर अपलोड की। साथ ही साथ खास कैप्शन भी जॉन को लेकर दिया।

जॉन सीना आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई। इतने दयालु और गर्मजोशी से भरे रहने के लिए धन्यवाद। यह अद्भुत है कि कैसे आप उन कुछ मिनटों में हर किसी को विशेष महसूस करा सकते हैं। Hustle Loyalty Respect (हमें सब महसूस हुआ)।

WWE ने कुछ हफ्ते पहले ही Smackdown में जॉन सीना की वापसी का ऐलान किया था। इसके बाद ये भी कहा गया था कि सीना भारत में होने वाले Superstar Spectacle 2023 इवेंट में भी अपना जलवा दिखाएंगे। कुछ दिनों बाद उनके मैच का ऐलान भी कर दिया गया था।

सीना ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में वापसी की थी। उन्होंने आकर शानदार प्रोमो दिया और फैंस को धन्यवाद कहा। जिमी उसो ने उनके सैगमेंट में दखलअंदाजी की। दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली। अंत में सीना ने उन्हें अपना फिनिशिंग मूव लगाया।

WWE Payback 2023 को John Cena ने होस्ट किया था

WWE Payback 2023 में भी सीना ने अपना जलवा दिखाया। वो इस प्रीमियम लाइव इवेंट के होस्ट थे। WWE सुपरस्टार द मिज़ और एलए नाइट के बीच हुए मैच में उन्होंने गेस्ट रेफरी की भूमिका भी निभाई थी। बैकस्टेज भी उन्होंने विजेता सुपरस्टार्स के इंटरव्यू लिए थे।

Superstar Spectacle 2023 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस के साथ मिलकर काम किया और मेन इवेंट में जीत हासिल की। दोनों का मुकाबला लुडविग काइज़र & जियोवानी विंची के सात हुआ था। जीत के बाद जॉन ने भारतीय WWE फैंस को संदेश भी दिया और सभी का अभिवादन किया। फैंस ने भी सीना को खास अंदाज में चीयर किया।

WWE दिग्गज जॉन सीना  के साथ Rajesh Kaul और karthii
WWE दिग्गज जॉन सीना के साथ Rajesh Kaul और karthii

Watch the LIVE coverage of WWE RAW every Tuesday on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3 (Hindi) & Sony Sports Ten 4 (Tamil & Telugu) channels at 5:30 am IST.

Sony Sports Network is the official broadcaster of WWE in India.

Quick Links

App download animated image Get the free App now