हाल ही में WWE यूनिवर्स के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई थी । दरअसल पूर्व WWE सुपरस्टार शैड गैसपर्ड(Shad Gaspard) का मात्र 39 साल की उम्र में देहांत हो गया था। इस खबर को सुनकर पूरी दुनिया चौंक गई था। शैड गैसपर्ड कैलिफोर्निया के विंस बीच पर अपने बेटे के साथ स्वीमिंग कर रहे थे, और अचानक वो लापता हो गए। शैड के लापता होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बाद में उनकी बॉ़डी बीच पर पाई गई थी। WWE फैंस इसके बाद सदमे में आ गए थे। यहीं नहीं WWE सुपरस्टार्स को भी यकीन नहीं हो रहा था। शैड गैसपर्ड ने जॉन सीना के साथ भी काम किया था। जॉन सीना ने उनको याद करते हुए एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। यह भी पढ़े: पूर्व WWE सुपरस्टार ड्रू गुलक से जुड़ी 5 बातें जिसके बारे में फैंस नहीं जानतेे7 जुलाई 2008 की तस्वीर जॉन सीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। ये तब की पोस्ट है जब जेबीएल के साथ सीना और शैड स्टोरीलाइन में थे। View this post on Instagram A post shared by John Cena (@johncena) on May 24, 2020 at 6:03am PDTपूर्व WWE सुपरस्टार शैड और जॉन सीना ने किया था साथ कामसाल 2008 में जेबीएल के साथ दुश्मनी में WWE दिग्गज जॉन सीना(john cena) का साथ शैड गैसपर्ड ने ही दिया था। इस समय जॉन सीना और शैड फैंस के फेवरेट हुआ करते थे। इसके बाद समरस्लैम 2009 में WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए फिर मुकाबला हुआ था। शैड का साथ हमेशा JTG ने निभाया था। साल 2010 के साथ इनका जलवा कम होने लगा था। रिंग में आने से पहले शैड गैसपर्ट बॉस्केटबॉल प्लेयर थे। हालांकि बहुत ही कम उम्र में शैड की मौत हो गई, जिस वजह से सभी लोग सदमे में आ गए थे। जॉन सीना ने उनकी मौत के कुछ दिन बाद ये अब तस्वीर पोस्ट कर एक तरह से उन्हें भावुक होकर याद किया है। BREAKING: @LACoLifeguards confirm body found washed up on Venice Beach this morning matches that of WWE star Shad Gaspard, who went missing Sunday afternoon. @CBSLA pic.twitter.com/i1RuITRJCu— Tina Patel (@tina_patel) May 20, 2020यह भी पढ़े: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन कभी भी कंपनी से जाने नहीं देंगे