WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank) 2021 पीपीवी में जॉन सीना (John Cena) ने शानदार वापसी की। करीब 480 दिन बाद सीना ने WWE रिंग में कदम रखा। रोमन रेंस (Roman Reigns) और ऐज के मैच के बाद अंत में सीना नजर आए। पिछले साल मेगा इवेंट में सीना अंतिम बार नजर आए थे और एक साल से ज्यादा समय के बाद उन्होंने अब एंट्री की। फैंस के लिए ये अभी तक का सबसे बड़ा सरप्राइज था। सीना की एंट्री देखकर सभी फैंस खुश हो गए।What a way to cap off an incredible night.@JohnCena IS BACK!!! #MITB pic.twitter.com/ksEuTJlrJF— WWE (@WWE) July 19, 2021WWE में जॉन सीना ने की वापसीदरअसल ऐज और रोमन रेंस का मैच खत्म हुआ। रोमन रेंस ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की। रॉलिंस को मारकर ऐज बैकस्टेज लेकर गए। रेंस इसके बाद प्रोमो दे रहे थे और सीना ने जबरदस्त एंट्री कर ली। रेंस ये देखकर काफी चौंक गए। ये बात किसी को नहीं पता थी कि सीना की वापसी होगी। फैंस भी ये देखकर दंग रह गए थे।खैर सीना ने अब वापसी कर ली है। जिस चीज का इंतजार सभी को था वो अंत में हो गया। समरस्लैम में अब यहां से रोमन रेंस और जॉन सीना का मैच तय लग रहा है। सीना ने जब एंट्री की तो रेंस को भी इस बात का भरोसा नहीं हुआ। विंस मैकमैहन ने फैंस को इस साल का सबसे बड़ा सरप्राइज दिया।THIS. IS. SURREAL.#MITB @JohnCena @WWERomanReigns @HeymanHustle pic.twitter.com/0XAEOTxcUT— WWE (@WWE) July 19, 2021सीना का इंतजार पूरा WWE यूनिवर्स कर रहा था और अंत में ये हो गया। पिछले कई महीनों से सीना की वापसी की खबरें आ रही थी और ये सच हो गई। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि रेंस और सीना का मुकाबला होगा और अब ये लगभग तय लग रहा है।सीना इस हफ्ते होने वाले Raw के एपिसोड में भी नजर आएंगे। सीना किसी ब्रांड का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो फ्री एंजेट के रूप में काम करेंगे। रोमन रेंस को इस बार काफी कड़ी चुुनौती मिलेगी और इसका फायदा भी उन्हें फ्यूचर में होगा। Raw में आकर सीना क्या बयान देंगे ये देखने वाली बात होगी। फैंस अब इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सीना ने खुद इस बात का ऐलान किया कि वो Raw में फैंस के सवालों का जवाब देंगे।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!