Former WWE Stars Bad Booking AEW: WWE ने पिछले 5 साल में कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज किया है। कुछ ने AEW में कदम रखा और वो बेहद सफल रहे। हालांकि, हर एक रेसलर की किस्मत अच्छी नहीं रही। कुछ इसी बीच बुरी तरह फेल भी हुए हैं और उन्हें AEW द्वारा बेहद खराब बुकिंग मिल रही है। इस आर्टिकल में हम WWE से निकाले गए 3 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें AEW द्वारा खराब बुकिंग मिल रही है। 5- पूर्व WWE स्टार जॉन मॉरिसन AEW में बुरी तरह फेल हो रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postजॉन मॉरिसन ने WWE में दो अलग-अलग मौकों पर काम किया है। 2019 से लेकर 2021 तक WWE में अपने दूसरे रन के दौरान मॉरिसन ने टैग टीम चैंपियनशिप जीती। रिलीज के बाद उन्होंने AEW में कदम रखा। वो 2022 के बाद से AEW में काम कर रहे हैं। Impact Wrestling में वर्ल्ड चैंपियन रहे जॉन मॉरिसन AEW में खराब बुकिंग का शिकार हो रहे हैं। उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिल रहे हैं और उन्हें किसी भी स्टोरीलाइन में भी नहीं शामिल किया जा रहा है। 4- WWE से निकाले गए माइक बैनेट AEW में भी असफल रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postमाइक बैनेट की किस्मत खराब रही है। एक समय पर वो Impact Wrestling के सबसे चर्चित नामों में से एक थे। इसके बाद अपनी पत्नी मरिया कनेलिस के साथ वो WWE में 2017 में आए थे लेकिन खराब बुकिंग का शिकार हुए। 2020 में उन्हें रिलीज कर दिया गया और इसके बाद माइक ने 2022 में AEW में कदम रखा। माइक अनडिस्प्यूटेड किंगडम का हिस्सा बन गए और लगा कि एडम कोल के साथ रहने से उनकी किस्मत बदल जाएगी। हालांकि, उन्हें पूरी तरह नज़रअंदाज किया जा रहा है। 3- पूर्व WWE स्टार मर्सेडीज़ मार्टिनेज़ AEW में मौकों की तलाश में हैं View this post on Instagram Instagram Postमर्सेडीज़ मार्टिनेज़ ने WWE में 2017-2018 और 2020-2021 में काम किया। अपने इन दोनों रन के दौरान मर्सेडीज़ अपनी छाप छोड़ने में सफल नहीं हुईं। WWE के बाहर वो बेहद सफल रही थीं। जब उन्होंने AEW में 2021 में कदम रखा था, तो फैंस को उम्मीद थी कि आखिर उनकी किस्मत बदल जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनकी बुकिंग बेहद खराब रही है और पिछले चार साल में उन्होंने AEW में कोई भी उपलब्धि हासिल नहीं की है। उन्हें आखिरी मैच लड़े भी काफी महीने हो गए हैं।2- टाया वैलकिरी ने WWE से जाने के बाद AEW में कदम रखा View this post on Instagram Instagram Postटाया वैलकिरी एक समय पर Impact Wrestling की सबसे बड़ी स्टार थीं और फिर उन्होंने WWE में कदम रखा लेकिन एक साल के अंदर ही उन्हें रिलीज कर दिया गया। इसके बाद टाया ने कुछ अन्य प्रमोशन में काम किया और 2023 से वो AEW का हिस्सा हैं। इतने समय में टाया अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं और उन्हें बड़े मौके भी नहीं मिल रहे हैं। वो साफ तौर पर संघर्ष करती हुई नज़र आ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने AEW में अपना आखिरी मैच 4 दिसंबर 2024 को जीता था। 1- पूर्व WWE स्टार लियो रश AEW में संघर्ष कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postलियो रश ने WWE में क्रूजरवेट डिवीजन में काम करते हुए नाम कमाया है। इसी बीच वो एक बार चैंपियन बनने में भी सफल हुए थे। इसके अलावा उन्होंने बॉबी लैश्ले के मैनेजर के तौर पर काम किया था। रश हमेशा से अपनी माइक स्किल्स के कारण जाने जाते थे। 2020 में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया। रश ने इसके बाद से AEW में 2021 से लेकर 2022 तक काम किया। इसके अलावा वो 2024 से लेकर अभी तक ऑल एलीट रेसलिंग में हैं। इसी बीच रश को उनके टैलेंट के अनुसार बुकिंग नहीं मिल रही है और वो बेहद संघर्ष करते हुए नज़र आ रहे हैं।