WWE के ऊपर एक बार फिर AEW सुपरस्टार जॉन मोक्सली ने आरोप लगाए है। WWE में जॉन मोक्सली का करियर शानदार रहा था और उन्होंने डीन एंब्रोज नाम से काम किया। मोक्सली ने इस बार WWE स्क्रिप्ट और प्रोमो के ऊपर अपना बयान दिया। मोक्सली ने इस दौरान अपने अनुभव को भी यहां पर साझा किया।WWE से जाने के बाद जॉन मोक्सली ने कंपनी के ऊपर बहुत तरह के आरोप लगाएपूर्व AEW वर्ल्ड चैंपियन जॉन मोक्सली का WWE में भी बहुत बड़ा नाम रहा है। शील्ड के साथ उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था। इसके बाद सिंगल रन भी मोक्सली का WWE में जबरदस्त रहा। कई चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की और इस दौरान फैंस का प्यार भी उन्हें बहुत मिला।Wrestling Observer Radio को इस बार जॉन मोक्सली ने अपना इंटरव्यू दिया। WWE के ऊपर बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा,इस समय मुझे इनकी स्क्रिप्ट के बारे में पता नहीं है। इस बारे में कुछ रिएक्ट नहीं करना चाहूंगा। पहले प्रोमो और स्क्रिप्ट को लेकर बहुत गंदा हाल यहां पर रहा था। आपको स्क्रिप्ट दे दी जाएगी और आप उस पर मेहनत करोगे। इसके बाद बेकार स्टेटस आपके सामने रखा जाएगा। बेकार स्क्रिप्ट और प्रोमो पर आप काम करोगे और इसके बाद भी रवैया उनका खराब रहेगा।जॉन मोक्सली ने ये भी कहा कि वो WWE में अब कभी दोबारा कदम नहीं रखेंगे। वैसे AEW में जाने के बाद से कई तरह के आरोप जॉन मोक्सली ने WWE के ऊपर लगाए। जॉन मोक्सली ने विंस मैकमैहन के ऊपर भी कई तरह के बयान इससे पहले दिए। जॉन मोक्सली का AEW में करियर बहुत शानदार चल रहा है। शुरूआत से ही उन्हें पुश दिया गया था और इसका फायदा उन्होंने उठाया। AEW के सबसे बड़े सुपरस्टार इस समय जॉन मोक्सली है। अपने काम से टोनी खान को काफी प्रभावित मोक्सली ने किया है। फैंस चाहते हैं कि जॉन मोक्सली का ये रन और भी शानदार चले। अभी किसी टाइटल पिक्चर में मोक्सली नहीं है। जल्द ही वो किसी बड़े टाइटल पिक्चर में जरूर आएंगे। फैंस जरूर चाहेंगे कि मोक्सली को और बड़ा पुश AEW में दिया जाए।Wrestling Observer@WONF4WWOR: Jon Moxley on his new book, AEW, and indy wrestling dlvr.it/SBZHB412:57 PM · Oct 30, 2021599WOR: Jon Moxley on his new book, AEW, and indy wrestling dlvr.it/SBZHB4 https://t.co/HOiG7N79Mf