पूर्व WWE चैंपियन डीन एंब्रोज/जोन मोक्सली (Dean Ambrose/Jon Moxley) ने माना है कि वो एक दिन WWE में जरूर वापसी कर सकते हैं। हालांकि उन्हें शक है कि कंपनी के साथ कभी भी उनका समझौता हो पाएगा। जॉन मोक्सली ने 8 साल तक WWE में डीन एंब्रोज के नाम से परफॉर्म किया। वो कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे, लेकिन अप्रैल 2019 में अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद उन्होंने WWE को हमेशा के लिए छोड़ दिया था। B/R AMA के साथ बातचीत करते हुए जॉन मोक्सली का मानना है कि वो इस बात से मना नहीं कर सकते कि वो वापस WWE में नहीं जाएंगे। "आप कभी भी न नहीं कह सकते, क्योंकि आपको नहीं पता कि क्या होने वाला है और बाद में अपनी बातों पर से पलटना पड़ें। AEW का आना रेसलिंग इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण था और इसी वजह से मैं इस समय इसका हिस्सा हूं। मैं WWE के साथ दोबारा काम करने को लेकर मना तो नहीं कर सकता। हमारी लंबे समय तक अच्छा रिलेशन रहा है।"जॉन मोक्सली ने 2019 में AEW को जॉइन करने के बाद तीन साल की डील साइन की थी। इसके अलावा वो WWE को छोड़ने के बाद NJPW में भी लड़ते हुए दिखाई दे चुके हैं। DEAN AMBROSE is the NEWWWW @WWE World Heavyweight Champion! #MITB pic.twitter.com/d8SAV8Yptd— WWE (@WWE) June 20, 2016जॉन मोक्सली WWE के साथ बात करने के लिए तैयार हैंAMA सैशन में जॉन मोक्सली ने साफ किया कि वो WWE से उनका ऑफर सुनने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "वो अगर मुझे कॉल करते हैं, तो मै जरूर उनकी बात को सुनुंगा। हालांकि मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी एक पेज पर आ सकते हैं। मैं कहना चाहूंगा मैं उनका फोन जरूर उठाऊंगा, लेकिन हमारी बात पक्की हो पाएगी इस बात की उम्मीद कम ही है।"जॉन मोक्सली 277 दिनों तक AEW वर्ल्ड चैंपियन रहे थे, जिसे उन्होंने फरवरी 2020 में क्रिस जैरिको से AEW Revolution में जीता था। वो अपनी चैंपियनशिप को कैनी ओमेगा के खिलाफ दिसंबर 2020 में हुए इवेंट में हार गए थे। Eight years later we still Believe in The Shield. #WWE pic.twitter.com/hjJ6TTAzg6— Scott Fishman (@smFISHMAN) November 18, 2020आपको बता दें कि जॉन मोक्सली WWE में सबसे पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने अपना डेब्यू शील्ड के सदस्य के तौर पर किया था और साथ ही में वो सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर भी काफी सफल हुए थे। अगर वो WWE में आने का फैसला करते हैं, तो उनके फैंस बहुत ज्यादा खुश होंगे। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।