WWE दिग्गज Seth Rollins से हार चुके 44 साल के रेसलर ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, 23 साल के लंबे करियर पर लगाया ब्रेक

जानिए WWE स्टार सैथ रॉलिंस के किस दुश्मन ने लिया संन्यास?
जानिए WWE स्टार सैथ रॉलिंस के किस दुश्मन ने लिया संन्यास?

Josh Prohibition: WWE फैंस और रेसलिंग यूनिवर्स के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। 44 साल के जोश प्रोहिबिशन (Josh Prohibition) ने रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। 23 साल का लंबा करियर अब उनका खत्म हो जाएगा क्योंकि उनके अंतिम मैच का ऐलान भी हो गया है।

जोश एक ऐसे रेसलर हैं जिन्हें कई फैंस जानते होंगे। लंबे समय से इंडीज में उनका बहुत बड़ा नाम रहा है। उन्होंने टॉप सुपरस्टार्स के साथ रेसलिंग की है। उन्होंने अपने करियर में कई टाइटल भी अपने नाम किए हैं। साल 2001 में उनका डेब्यू हुआ था। हालांकि, उन्होंने साल 1999 से ही रेसलिंंग करना शुरू कर दिया था।

अपने लंबे करियर के दौरान जोश ने WWE सुपरस्टार सैमी ज़ेन, सैथ रॉलिंस, ब्रिट ब्रेकर, कैंडिस लेरे, एडी किंग्सटन, द यंग बक्स और कई अन्य लोगों के साथ रेसलिंग की है। उन्होंने अब अपने करियर को समाप्त करने का बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने ऐलान किया कि वो आगामी शुक्रवार को रिटायरमेंट ले लेंगे। वो अपने आखिरी मैच में क्लीवलैंड में AIW शो में अपने पुराने दुश्मन मैट क्रॉस का सामना करेंगे।

दरअसल क्रॉस ने उनके एक मुकाबले में दखलअंदाजी की थी। इसके बाद जोश ने उन्हें अंतिम मैच के लिए चुनौती पेश की। उन्होंने कहा,

मैट क्रॉस अब मैं टूटा चुका हूं। मेरे पास अब ज्यादा कुछ नहीं बचा है। तुम मुझसे मेरी ग्लोरी भी छीनने जा रहे हो। तो ये है 24 मई। बस हो गया। मेरा काम हो गया। मैंने अपनी लाइफ में कभी भी रिटायर शब्द का प्रयोग नहीं किया है। 24 मई को अब मेरा आखिरी मुकाबला होगा। एक बार और मैट क्रॉस। मैं धमाकेदार अंंदाज में बाहर जाऊंगा।

youtube-cover

AIW में एक आखिरी मैच लड़कर जोश अपने करियर का अंत जीत के साथ करना चाहेंगे। इस बिजनेस में जोश ने अपना अच्छा नाम बनाया और वो अपने करियर को और भी शानदार अंदाज में खत्म करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने फैंस को दिए संदेश में कहा कि मैंने अपनी लाइफ में कई तरह के दौर देखे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके घाव उनकी कहानी बयां करते हैं।

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस से भी हुआ था मुकाबला

WWE में सैथ रॉलिंस का बहुत बड़ा नाम है। आपको बता दें जोश और सैथ रॉलिंस के बीच भी मुकाबला हो चुका है। रॉलिंस पहले टायलर ब्लैक नाम से रिंग में काम करते थे। दोनों के बीच साल 2007 में AIW Intense चैंपियनशिप के लिए मुकाबला हुआ था। रॉलिंस ने शानदार जीत जोश के ऊपर हासिल की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications