पूर्व चैंपियन की WWE में वापसी को लेकर आई बड़ी खबर, जल्द ही फैंस को देंगे सरप्राइज?

Ujjaval
WWE में कायरी सेन की वापसी जल्द ही हो सकती है।
WWE में कायरी सेन की वापसी जल्द ही हो सकती है।

Kairi Sane: WWE में लगातार सुपरस्टार्स की वापसी होती आई है। अब जल्द ही पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन कायरी सेन (Kairi Sane) का रिटर्न हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार सेन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसी वजह से उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह है। कायरी से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ad

हाल ही में एक फैन ने Boozer 666 (BWE) से कायरी सेन की WWE में वापसी के बारे में सवाल किया। इसी पर उन्होंने बड़ा अपडेट देते हुए बताया कि जल्द ही सेन की वापसी होने वाली है। कायरी को आखिरी बार WWE में देखे हुए तीन साल से ज्यादा समय हो गया है। ऐसे में अब अगर उनकी वापसी होती है, तो यह चौंकाने वाली चीज़ होगी।

BWE का कायरी सेन को लेकर ट्वीट
BWE का कायरी सेन को लेकर ट्वीट

कुछ महीनों पहले खबरें सामने आई थी कि कायरी सेन ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। इसी बीच बताया गया था कि संभावित तौर पर वो साल 2023 के अंतिम समय में वापसी कर सकती हैं। कायरी सेन ने साल 2021 में दुनिया के सबसे बड़े रेसलिंग प्रमोशन को अलविदा कहा था लेकिन वो WWE टीवी पर आखिरी बार जुलाई 2020 में नज़र आई थीं। 27 जुलाई 2020 को WWE Raw के एपिसोड में कायरी पर बेली द्वारा जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद से जापान की स्टार WWE से पूरी तरह दूर हैं।

Ad
Ad

Kairi Sane की WWE में वापसी किस तरह खास बन सकती है?

WWE में अपनी आखिरी अपीयरेंस के दौरान वो बेली के खिलाफ दुश्मनी में शामिल थीं। ऐसे में वो वापसी करते हुए बेली के साथ ही अपनी कहानी शुरू कर सकती हैं। आपको बता दें कि कायरी की पूर्व टैग टीम पार्टनर ओस्का भी अभी बेली और डैमेज कंट्रोल फैक्शन के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा हैं। ऐसे में सेन वापसी करते हुए ओस्का के साथ दोबारा नज़र आ सकती हैं और बेली के साथ दुश्मनी की शुरुआत कर सकती हैं। फैंस को जरूर यह स्टोरीलाइन एंगल काफी ज्यादा पसंद आएगा। यहां से कायरी सेन और इयो स्काई का ड्रीम मुकाबला भी फैंस को देखने को मिल जाएगा।

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications