Kairi Sane: WWE में कायरी सेन (Kairi Sane) की वापसी को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही थी। बताया जा रहा है कि कायरी ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान होना बाकी है। अब सेन के WWE के साथ दोबारा जुड़ने के कुछ अहम कारणों का खुलासा देखने को मिला है। Wrestling Observer Newsletter ने हाल ही में कायरी सेन को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 33 साल की कायरी का WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करना ट्रिपल एच से जुड़ा हुआ रहेगा। उन्होंने बताया कि द गेम क्रिएटिव टीम के हेड हैं और यह सेन के कंपनी के साथ जुड़ने का एक बड़ा कारण रह सकता है। इसी रिपोर्ट में एक और चीज़ बताई गई कि जापान की सुपरस्टार इयो स्काई को पिछले एक साल में WWE में काफी सफलता मिली है। इस चीज़ को देखते हुए भी कायरी को अपने रेसलिंग करियर को WWE में आगे बढ़ाने पर आत्मविश्वास जरूर आया है। आपको बता दें कि इयो स्काई इस समय WWE विमेंस चैंपियन बनी हुई हैं। WWE सुपरस्टार Kairi Sane का सफर पिछले कुछ सालों में शानदार रहा है View this post on Instagram Instagram Postकायरी सेन ने 2017 में WWE के साथ कान्ट्रैक्ट साइन किया था और इसके बाद उन्होंने NXT ब्रांड में जबरदस्त सफलता हासिल की। वो एक बार NXT विमेंस चैंपियन बनने में सफल रही थीं। साथ ही मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्होंने ओस्का के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम टाइटल पर कब्जा किया था। हालांकि, 2021 में उन्होंने WWE से जाने का फैसला किया। उन्होंने अपने देश जापान वापसी की और फिर Stardom में काम करना शुरू किया। इसी बीच सेन IGWP विमेंस चैंपियनशिप जीतने में भी सफल साबित हुई। मार्च 2023 में कायरी एक फ्री एजेंट बन गईं और उन्होंने WWE में दोबारा आने के संकेत दिए। 5 अगस्त 2023 को रिपोर्ट्स सामने आई और यहां बताया गया सेन ने WWE में दोबारा एंट्री कर ली है। हालांकि, वो सितंबर 2023 तक ब्रेक पर रहेंगी और इसके बाद उनकी वापसी संभव हो पाएगी। देखना होगा कि कायरी का दूसरा रन कैसा रहता है।