Royal Rumble के सबसे बड़े 'बादशाह' की वापसी का हुआ ऐलान, दुश्मन से लेगा अपना बदला?

केन करेंगे वापसी
केन करेंगे वापसी

केन की वापसी का ऐलान हो गया है, वो इस हफ्ते होने वाले स्मैकडाउन के शो में नजर आएंगे। पूर्व WWE चैंपियन केन आखिरी बार WWE टीवी पर 16 सितंबर 2019 को हुए रॉ के एपिसोड में नजर आए थे। केन जब WWE में आखिरी बार नजर आए थे, तो उन्होंने 24*7 चैंपियनशिप को जीता था। हालांकि वो इसे ज्यादा समय तक अपने पास रख नहीं पाए और आर ट्रुथ ने इसे वापस जीत लिया था।

Ad

रॉ के मेन इवेंट में केन ने आकर सैथ रॉलिंस को बचाया था, लेकिन उसके बाद द फीन्ड ने आकर रेड मॉन्स्टर के ऊपर हमला कर दिया था। इसके बाद से वो WWE में नजर नहीं आए। गौर करने वाली बात यह है कि WWE ने केन की रॉयल रंबल पीपीवी में वापसी की ओर इशारा किया है।

यह भी पढ़ें: WWE के ऐतिहासिक स्टेडियम में होगा सबसे बड़ा रीयूनियन, मेन इवेंट के लिए जबरदस्त मैच का ऐलान

केन ने सबसे ज्यादा बार रॉयल रंबल मैचों में हिस्सा लिया है और उनके नाम सबसे ज्यादा एलिमिनेशन का रिकॉर्ड भी है। हालांकि केन स्मैकडाउन में आकर क्या करते हैं इस बात का अंदाजा किसी को भी नहीं है और वो क्या करते हैं इसका पता स्मैकडाउन में ही चलेगा।

इसके अलावा केन की नजर फीन्ड से बदला लेने पर भी होगी और वो इसमें अपने पुराने टैग टीम पार्टनर डेनियल ब्रायन का साथ दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications