Royal Rumble-WrestleMania 41 से बाहर हुआ WWE का पूर्व चैंपियन, खुद किया बड़ा खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार की सामने आई प्रतिक्रिया (Photo: WWE.com)

WWE Star Karl Anderson Injury Update: कार्ल एंडरसन (Karl Anderson) ने 1 अक्टूबर, 2024 को WWE NXT टेपिंग में एक डार्क मैच में काम करने के बाद से रेसलिंग नहीं की है। वहां पर उन्होंने हैंक-टैंक के खिलाफ ल्यूक गैलोज़ के साथ मिलकर मैच लड़ा था। उनका आखिरी टीवी मैच 24 सितंबर, 2024 को NXT के एपिसोड में हुआ था। एंडरसन ने अब अपनी इंजरी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की और साथ ही साथ फ्यूचर को लेकर भी बयान दिया।

Ad

इंस्टाग्राम पर पूर्व चैंपियन कार्ल एंडरसन ने बताया कि उन्हें इंजरी आ गई है और निकट भविष्य में एक्शन से बाहर रहेंगे। उन्होंने अपने डॉक्टर को धन्यवाद दिया। इसके अलावा उन्होंने सर्जरी के बाद की अपनी तस्वीर साझा की। दिग्गज ने बताया कि वो आने वाले गुरुवार को ल्यूक गैलोज़ के साथ अपने पॉडकास्ट पर अन्य चीजों के बारे में अपडेट देंगे। एंडरसन ने ये चीज क्लियर कर दी है कि वो अगले साल WrestleMania 41 तक एक्शन बाहर रहेंगे। इसका मतलब है कि Royal Rumble 2025 में भी उनका जलवा देखने को नहीं मिलेगा। कार्ल ने हाथ में ब्रेस पहने और कंधे पर भारी पैड पहने हुई फोटो में कैप्शन दिया कि मेनिया के बाद मिलते हैं।

Ad

WWE सुपरस्टार कार्ल एंडरसन ने कही थी बड़ी बात

ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन साथ मिलकर काम करते हैं। दोनों द गुड ब्रदर्स टीम के नाम से जाने जाते हैं। ये लोकप्रिय जोड़ी एजे स्टाइल्स और मीचीन के साथ एक फैक्शन का हिस्सा हुआ करती थी जिसे ओसी नाम से जाना जाता था। एंडरसन ने कुछ समय पहले NXT में अपने प्रदर्शन को लेकर चर्चा की थी। Busted Open Radio को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था,

WWE में आपको बैठना होगा और अपना समय लेना होगा। आपको धैर्य रखना होगा और इंतजार करना होगा। हम प्रतिस्पर्धी गाय हैं। इस वजह से हम हमेशा उपयोग में आना चाहते हैं। हम हमेशा टीवी पर रहना चाहते हैं। हम Raw, SmackDown और सभी प्रीमियम लाइव इवेंट में रहना चाहते हैं। कभी-कभी आपको एक कदम पीछे हटना पड़ता है क्योंकि कंपनी में कई चीजें चलती रहती हैं। इस वजह से आपको अपने समय का इंतजार करना होगा।

youtube-cover

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications