4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें कंपनी WrestleMania 41 के बाद रिलीज कर सकती है 

WWE, Omos, Karrion Kross, Scarlett, Apollo Crews,
ओमोस को करीब एक साल से टीवी पर नहीं देखा गया है (Photo: WWE.com)

Stars Can Released After WrestleMania: WWE 19 और 20 अप्रैल (भारत में 20 और 21 अप्रैल) को WrestleMania 41 इवेंट का आयोजन करने वाली है। कंपनी में हर साल WrestleMania के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिलता है। बता दें, WWE अतीत में ग्रैंडेस्ट शो के बाद अपने कई सुपरस्टार्स को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा चुकी है। इस साल भी WWE द्वारा कुछ ऐसा किए जाने की उम्मीद लग रही है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 4 WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें कंपनी WrestleMania 41 के बाद रिलीज कर सकती है।

Ad

4- WWE WrestleMania 41 के बाद अपोलो क्रूज़ को कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा सकती है

Ad

अपोलो क्रूज़ ने WWE में अपना आखिरी मैच 24 जनवरी 2025 को SmackDown में लड़ा था जहां उन्होंने जॉनी गार्गानो को हराया था। देखा जाए तो अपोलो के पास WWE में मौजूदा समय में कोई स्टोरीलाइन नहीं है। ब्लू ब्रांड के 3 घंटे लंबा शो होने के बावजूद क्रूज़ को मुश्किल से टीवी पर नज़र आने का मौका मिलता है। यह चीज दर्शाती है कि कंपनी अपोलो क्रूज़ पर ध्यान नहीं दे रही है। यही कारण है कि अगर अपोलो को WrestleMania 41 के बाद रिलीज किया जाता है तो हैरानी नहीं होनी चाहिए।

3- WWE WrestleMania 41 के बाद ओमोस को रिलीज कर दिया जाएगा?

Ad

ओमोस WWE के सबसे बड़े जायंट हैं। हालांकि, 7 फुट 3 इंच लंबे सुपरस्टार को टीवी पर आने का मौका ही नहीं दिया जा रहा है। ओमोस ने करीब एक साल पहले 5 अप्रैल 2024 को SmackDown में आंद्रे द जायंट मेमोरियल बैटल रॉयल मुकाबले में कम्पीट करने के बाद से ही कोई मैच नहीं लड़ा है। हैरानी की बात यह है कि उनका लाइव इवेंट्स में भी मुकाबला बुक नही किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि ट्रिपल एच, ओमोस से बिल्कुल भी प्रभावित नहीं है। यही कारण है कि नाइजीरियन जायंट को WrestleMania 41 के बाद WWE से बाहर किया जा सकता है।

2 & 1- क्या कैरियन क्रॉस-स्कार्लेट के WWE में गिने-चुने दिन रह गए हैं

ट्रिपल एच WWE की जिम्मेदारी संभालने के बाद कैरियन क्रॉस-स्कार्लेट को कंपनी में वापस लेकर आए थे। हालांकि, द गेम इन दोनों सुपरस्टार्स को फैंस के बीच लोकप्रिय नहीं बना पाए। मौजूदा समय में कैरियन-स्कार्लेट को केवल बैकस्टेज सैगमेंट में इस्तेमाल किया जा रहा है जहां क्रॉस दूसरे रेसलर्स को भड़काने का काम करते हैं। ऐसा लंबे समय से हो रहा है लेकिन WWE द्वारा उन्हें किसी फिउड में शामिल नहीं किया जा रहा है। कैरियन को केवल बैकस्टेज इस्तेमाल करना शायद संकेत है कि WWE उन्हें लेकर गंभीर नहीं है। इस वजह से ऐसा लग रहा है कि WWE WrestleMania 41 के बाद क्रॉस और स्कार्लेट को रोस्टर से बाहर कर सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications