Karrion Kross: WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में एजे स्टाइल्स (AJ Styles) और कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के बीच मैच देखने को मिला था। यहां स्टाइल्स ने जीत दर्ज कर ली है और अब क्रॉस ने इस हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। महीनों से क्रॉस और स्टाइल्स के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही थी और अब लग रहा है कि इसका अंत हो गया है। एजे स्टाइल्स से SmackDown में हार मिलने के बाद कैरियन क्रॉस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो पैकेज द्वारा उन्होंने खुद को हाइप किया और यह बताने की कोशिश की है कि वो कमजोर नहीं हैं। उन्होंने यहां कैप्शन से फैंस द्वारा हो रही आलोचना पर मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप सभी देखेंगे।"आप नीचे कैरियन क्रॉस द्वारा डाली गई इंस्टाग्राम पोस्ट को यहां देख सकते हैं:WWE SmackDown में महीनों से चल रही है Karrion Kross vs AJ Styles स्टोरीलाइन कैरियन क्रॉस और एजे स्टाइल्स के बीच महीनों तक स्टोरीलाइन चलने के बारे में किसी ने नहीं सोचा था। दरअसल, उनके बीच पहली बार 19 मई 2023 को हुए SmackDown में मैच हुआ था। इस मैच में द फिनॉमिनल वन ने जीत दर्ज की थी। कहानी आगे बढ़ी और अगले महीने स्टाइल्स ने अपनी OC फैक्शन की सदस्य मीचीन के साथ टीम बनाकर कैरियन क्रॉस और स्कार्लेट का सामना किया। इस मिक्स्ड टैग टीम मैच में क्रॉस और उनकी पत्नी की जीत हुई। 7 जुलाई 2023 को SmackDown में एजे स्टाइल्स और कैरियन क्रॉस दोबारा आमने-सामने आए। यहां स्टाइल्स ने बड़ी जीत दर्ज की। यह उनकी क्रॉस पर दूसरी बड़ी जीत रही। उनके बीच स्टोरीलाइन का यहां भी अंत नहीं हुआ। 28 जुलाई 2023 को क्रॉस ने OC फैक्शन के सदस्य कार्ल एंडरसन का सामना किया। उन्हें यहां बड़ी जीत मिली। View this post on Instagram Instagram PostOC के खिलाफ क्रॉस का दो बार पलड़ा भारी रहा था। स्टाइल्स ने भी दो बार क्रॉस को हराया हुआ था। ऐसे में SmackDown के आखिरी एपिसोड में स्टाइल्स ने क्रॉस को हराकर स्टोरीलाइन में बढ़त हासिल कर ली है। कई लोगों को लग रहा है कि दुश्मनी का अंत हो गया है। हालांकि, क्रॉस द्वारा डाले गए वीडियो से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहानी जारी रहने वाली है।